Mardaani 3 BO Day 1: 'बॉर्डर 2' की आंधी के आगे रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने दिखाया खूब दम, बनी फ्रेंचाइजी की हाईएस्ट ओपनर! जानें- कलेक्शन
रानी मुखर्जी स्टारर क्राइम थ्रिलर ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में इस शुक्रवार को रिलीज़ हुई. फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट बनी हुई थी और फैंस में रानी को शिवानी शिवाजी रॉय के अपने दमदार रोल में दोबारा देखने के लिए बेताब थे. वहीं थिएटर में दस्तक देने के बाद फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला है. इसी क साथ चलिए यहां जानते हैं ‘मर्दानी 3’ ने कितने करोड़ से ओपनिंग की है?
‘मर्दानी 3’ का पहले दिन का कलेक्शन कितना रहा है?
रानी मुखर्जी स्टारर पॉपुलर क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘मर्दानी’ की तीसरी इंस्टॉलमेंट बड़े पर्दे पर आ चुकी है. वहीं फिल्म में रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस को काफी पावरफुल बताया जा रहा है ‘मर्दानी 3’ की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ भी हो रही है. दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी पॉजिटिव रिव्यू मिलने के बावजूद, फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत इम्प्रेसिव नहीं रहा है. दरअसल सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर देशभक्ति वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ के तूफान के आगे ‘मर्दानी 3’ की कमाई पर असर पड़ा है. फिर भी इसने ठीक ठाक ओपनिंग कर डाली है.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के पहले दिन 3.81 करोड़ रुपये कमाए हैं.
- हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.
‘मर्दानी 2’ जितना रहा ‘मर्दानी 3’ का ओपनिंग डे कलेक्शन
रानी मुखर्जी की लेटेस्ट रिलीज ‘मर्दानी 3’ ने पहले दिन 3.80 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इसने इस फ्रैंचाइजी की 2014 में आई पहली फिल्म ‘मर्दानी’ के ओपनिंग डे कलेक्शन 3.46 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है. वहीं तीसरी इंस्टॉलमेंट की कमाई ‘मर्दानी 2’ के 3.80 करोड़ के बराबर रही है. इसी के साथ ‘मर्दानी 3’ रानी की चौथी हाईएस्ट ओपनिंग डे कलेक्शन करने वाली मूवी बन गई है. हैं रानी मुखर्जी की टॉप 5 ओपनिंग डे कलेक्शन करने वाली फिल्में
- तलाश- 13.50 करोड़ रुपये
- कभी अलविदा ना कहना- 5.18 करोड़ रुपये
- मर्दानी 3- 3.81 करोड़ रुपये (अनुमानित)
- मर्दानी 2- 3.80 करोड़ रुपये
- ता रा रमपम- 3.66 करोड़ रुपये
मर्दानी 3 के बारे में
मर्दानी 3 को आयुष गुप्ता ने लिखा है और आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है. मर्दानी फ्रैंचाइज़ी गंभीर सामाजिक मुद्दों को उठाने के लिए जानी जाती है. जहां मर्दानी (2014) ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग की काली सच्चाई को दिखाया था और मर्दानी 2 (2019) ने एक सीरियल अपराधी की परेशान करने वाली मानसिकता पर फोकस किया था, वहीं तीसरी फिल्म समाज की एक और कड़वी सच्चाई को दिखाती है. फिल्म के बारे में पहले बात करते हुए रानी मुखर्जी ने कहा था, "मर्दानी मेरे दिल में एक खास जगह रखती है, शिवानी शिवाजी रॉय लाउड हीरोइज्म नहीं है - वह शांत ताकत है. उनके ज़रिए, मैंने जाना कि ऐसी कहानियां बताना कितना पावरफुल होता है जो लोगों को असहज करती हैं, लेकिन उम्मीद भी जगाती हैं."
पॉजिटिव रिव्यू और दमदार परफॉर्मेंस के साथ, अब उम्मीद है कि मर्दानी 3 आने वाले दिनों में अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को बेहतर बनाने के लिए वर्ड ऑफ माउथ पर डिपेंड करेगी.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







