Vrishchik Weekly Horoscope 2026: वृश्चिक राशि वालों को मिल सकता है कोई सुखद समाचार, पढ़ें वीकली राशिफल

Jan 31, 2026 - 10:29
 0
Vrishchik Weekly Horoscope 2026: वृश्चिक राशि वालों को मिल सकता है कोई सुखद समाचार, पढ़ें वीकली राशिफल

Vrishchik Weekly Horoscope 2026 (1 to 7 February): फरवरी 2026 महीने का पहला सप्ताह 1 से 7 फरवरी का समय वृश्चिक राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से वृश्चिक राशि वाले जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भले ही थोड़ी ज्यादा ही भागदौड़ वाला रहने वाला है, लेकिन अंतत: आपको आपके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा. कहने का तात्पर्य यह है कि कुछ बाधाओं और दिक्कतों के बावजूद यह हफ्ता आपके करियर-कारोबार में लाभ एवं उन्नतिकारक रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में आपको कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है.

इस दौरान आपको बाजार में अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा. हालांकि सप्ताह के मध्य तक चीजें आपके कंट्रोल में होंगी और सप्ताह के अंत तक आप मनचाहा मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे. यदि आप लंबे समय से किसी नये प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह के अंत तक आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. इस सप्ताह आपकी सेहत सामान्य रहेगी.

सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में मांगलिक कार्य, उत्सव आदि हो सकते हैं. इस दौरान आपको इष्ट मित्रों से भरपूर सहयोग प्राप्त होने की संभावना है. प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी. लव पार्टनर की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. परिजन आपके विवाह के लिए राजी हो सकते हैं. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा.

वृश्चिक राशि के लिए उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Tula Weekly Horoscope 2026: पार्टनर के साथ तुला राशि की बढ़ेगी ट्यूनिंग, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.