हापुड़ में हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मां-बेटे को जूतों की माला पहनाकर घुमाया, 4 गिरफ्तार

Jan 30, 2026 - 11:04
 0
हापुड़ में हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मां-बेटे को जूतों की माला पहनाकर घुमाया, 4 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मां और बेटे का जुलूस निकाला गया है. ग्रामीणों ने दोनों के गले में जूतों की माला पहनाकर हाथ जुड़वाकर पूरे गाँव में घुमाया. इस मामले में पुलिस ने गांव के पाँच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है जबकि चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

ये घटना गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौधरी गांव की है, जहां एक युवक ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थानों पर हिन्दू धर्म को लेकर टीका-टिप्पणी की थी, इससे पहले भी युवक ने गांव में श्रीराम मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस पर गांव के लोगों ने पंचायत में जाकर युवक की शिकायत की. 

जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया

इस घटना को लेकर पंचायत ने फरमान दिया कि युवक को जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया जाए और हाथ जोड़कर उससे माफी मंगवाई जाए. जिसके बाद ग्रामीण युवकों ने युवक और उसकी मां दोनों को पहले जूतों की माला पहनाई और फिर उसके बाद पूरे गांव में घुमाया. जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो की जानकारी जैसे ही पुलिस-प्रशासन को हुई, तो पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. पुलिस ने तत्काल इस मामले में युवक की तहरीर पर गांव के ही पांच युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस के मुताबिक युवक को पंचायती फरमान पर सजा देने वाले चार युवकों अनिल, अमित, सागर और विनित नाम के युवक को गिरफ़्तार कर लिया कर लिया है. इस मामले में पाँच ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पांचवें आरोपी की भी तलाश की जा रही है. इस घटना को लेकर पूरे गाँव में तनाव देखने को मिल रहा हैं. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई हैं.  

UP Weather: यूपी में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट, 1 फरवरी से पलटेगा मौसम, झमाझम बारिश से और बढ़ेगी ठंड 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.