'फोन पर काजल की चीखें सुनाई दे रही थीं', दिल्ली पुलिस कमांडो के भाई ने बयां की हत्या की खौफनाक कहानी

Jan 30, 2026 - 11:04
 0
'फोन पर काजल की चीखें सुनाई दे रही थीं', दिल्ली पुलिस कमांडो के भाई ने बयां की हत्या की खौफनाक कहानी

दिल्ली से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल SWAT कमांडो काजल की कथित तौर पर उनके पति द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने के बाद मौत हो गई. परिवार का आरोप है कि यह मामला शुरू से ही दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से जुड़ा हुआ था.

काजल के भाई निखिल ने बताया कि घटना के दिन उन्हें अपनी बहन का फोन आया. फोन पर काजल की चीखें सुनाई दे रही थीं. निखिल ने बताया कि मैंने फोन पर अपनी बहन की आवाज सुनी और वह बहुत दर्द में थी. करीब पांच मिनट बाद मेरे जीजा का फोन आया और उसने बताया कि काजल की मौत हो गई है.

दहेज की मांग करते थे बहन के ससुराल वाले- निखिल

निखिल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि काजल की शादी के बाद से ही उसके ससुराल में दहेज को लेकर विवाद चल रहा था. ससुराल वाले लगातार कहते थे कि उन्हें ज्यादा दहेज मिलना चाहिए था. शुरू में हालात कुछ समय के लिए ठीक रहे, लेकिन बाद में काजल के पति का व्यवहार भी वैसा ही हो गया. परिजनों के मुताबिक, काजल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था. जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह ब्रेन डेड हो चुकी है और इलाज संभव नहीं है. इसके कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई.

मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान थी बेटी

काजल की मां ने भी अपनी बेटी की पीड़ा को साझा करते हुए कहा कि उसकी शादी 23 नवंबर 2023 को हुई थी. शादी के तुरंत बाद से ही पति-पत्नी के बीच झगड़े शुरू हो गए थे. मां के अनुसार, काजल शादी के पहले दिन से ही मुझे सब कुछ बताती थी. वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान थी.

ये भी पढ़िए- बिहार में खुलेंगे कॉल सेंटर! नीतीश सरकार ने GCC नीति को दी मंजूरी, कंपनियों को मिलेगी सब्सिडी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.