पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर तो... आइसलैंड के बाद अब इस देश ने लिए पाक टीम के मजे
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान अपनी टीम घोषित कर चुका है, लेकिन पीसीबी अध्यक्ष के पोस्ट के बाद से उनके खेलने पर अनिश्चितता बनी हुई है. दरअसल मोहसिन नकवी ने एक पोस्ट कर बताया था कि आईसीसी के मामले पर उनका अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की इन धमकियों के बीच आइसलैंड ने उनके मजे लिए थे, अब इसमें यूगांडा भी शामिल हो गई है. उन्होंने टूर्नामेंट के लिए तैयार रहने और रिप्लेसमेंट के तौर पर खेलने की पेशकश की है.
आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर किया तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी टूर्नामेंट से बाहर होने की धमकी देने लगा, हालांकि इसके बाद पीसीबी ने स्क्वॉड का एलान भी कर दिया लेकिन मोहसिन नकवी के एक ट्वीट ने फिर बवाल खड़ा कर दिया. उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ मीटिंग की फोटो शेयर करते हुए बताया कि आईसीसी से जुड़े मामले में अगले कुछ दिनों में अंतिम फैसला लिया जाएगा. आइसलैंड के बाद अब यूगांडा ने पाकिस्तान के मजे लिए, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में रिप्लेसमेंट बनकर खेलने की बात कही.
उगांडा ने यूं लिए मजे
उगांडा ने ट्वीट में लिखा, "डियर आईसीसी, अगर टी20 वर्ल्ड कप में कोई सीट खाली होती है, तो युगांडा तैयार है, पूरा सामान पैक है और पैड भी हैं. पासपोर्ट तैयार हैं. कोई बेकर ओवन छोड़कर नहीं जाएगा और न ही कोई जहाज़ यू-टर्न लेगा. गर्मी, शोर, दबाव? हम बोल्ड किट लेकर आएंगे. हम तैयार हैं."
Dear @ICC,
— Cricket Uganda (@CricketUganda) January 29, 2026
If a T20 World Cup seat opens, Uganda is ready - packed and padded.
Passports warm (not ice). No bakers leaving ovens or ships U-turning.
Heat, noise, pressure? We’ll bring the bold kit.
Yours,
Ready when you are 🇺🇬🏏 https://t.co/6FAsQDLcXw
इससे पहले आइसलैंड ने पाकिस्तान के मजे लेते हुए आईसीसी को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि "चाहे पाकिस्तान पीछे हट जाए, हम भारी मन से हम यह घोषणा कर रहे हैं कि आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जगह नहीं ले पाएंगे." ये एक तंज भरा पोस्ट था, जिसमें उन्होंने स्कॉटलैंड का भी नाम लेते हुए कहा, "हम स्कॉटलैंड की तरह नहीं हैं कि बिना किसी किट स्पॉन्सर के, बस मन किया और पहुंच गए." बता दें कि आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड को शामिल किया, वो भी टूर्नामेंट शुरू होने से करीब 15 ही दिन पहले.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







