एसएस राजामौली की 'वाराणसी' की रिलीज डेट हुई फाइनल? शहर में जगह-जगह लगे होर्डिंग

Jan 30, 2026 - 11:04
 0
एसएस राजामौली की 'वाराणसी' की रिलीज डेट हुई फाइनल? शहर में जगह-जगह लगे होर्डिंग

एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है. फिल्म से पोस्टर भी जारी कर दिए गए हैं. इस फिल्म को लेकर बहुत बज है. फिल्म के इंडिया के महान फिल्ममेकर एसएस राजामौली बना रहे हैं. ऐसे में इस फिल्म का इंतजार हर कोई कर रहा है. अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खबरें आ रही हैं. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज होगी. इसी बीच वाराणसी में कुछ होर्डिंग्स भी लग रहे हैं, जिससे इन खबरों को हवा मिल रही है.

तरण आदर्श ने किया पोस्ट

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पोस्ट कर लिखा- एसएस राजामौली की मच अवेटेड बिग बजट वाराणसी 7 अप्रैल 2027 को रिलीज हो रही है? इसे लेकर बहुत ज्यादा अफवाहें हैं कि मास्टर स्टोरीटेलर एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी वर्ल्डवाइड 7 अप्रैल 2027 को रिलीज हो रही है.

वाराणसी सिटी में हर जगह होर्डिंग लगे हैं 7 अप्रैल 2027 के. ये होर्डिंग इस बज का हवा दे रहे हैं. ऑफिशियल अनाउंसमेंट आज रात तक होनी है. 

अब सवाल ये है कि एसएस राजामौली 7 अप्रैल 2027 को फिल्म क्यों रिलीज कर रहे हैं? तो 7 अप्रैल को बुधवार है और उस दिन Ugadi/गुड़ी पड़वा है. वहीं 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती है. 15 अप्रैल को राम नवमी है. फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे स्टार्स नजर आएंगे.

फिल्म में स्टार्स के ये हैं रोल

मालूम हो कि वाराणसी बिग बजट फिल्म है. इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं. महेश बाबू के कैरेक्टर का नाम रूद्र है. फिल्म के पोस्टर में वो नंदी पर बैठे और हाथ में त्रिशूल लिए दिखे. महेश का रूद्र अवतार देखने को मिला. वहीं प्रियंका चोपड़ा कई सालों बाद इंडियन फिल्म में नजर आने वाली हैं. फिल्म में वो मंदाकिनी के रोल में हैं. पोस्टर में प्रियंका को साड़ी पहने बंदूक चलाते हुए देखा जा सकता है. वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन Kumbha के रोल में हैं.  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.