अजित पवार के निधन पर CM योगी स्तब्ध, अखिलेश यादव और मायावती ने भी जताया शोक

Jan 28, 2026 - 11:47
 0
अजित पवार के निधन पर CM योगी स्तब्ध, अखिलेश यादव और मायावती ने भी जताया शोक

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है. जिसके बाद पूरे देश में शोक पसर गया है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर दिख जताया है. वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अजित पवार के निधन पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- 'महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी एवं अन्य सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

मुख्यमंत्री ने आगे कहा- 'मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.' 

अखिलेश यादव ने प्रकट की संवेदनाएं

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर दुख जताया और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. अखिलेश ने लिखा- 'महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम श्री अजीत पवार जी का विमान दुर्घटना में निधन, अत्यंत दुःखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि!' 

अजित पवार के निधन पर मायावती ने जताया दुख 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अजित पवार के निधन पर दुख जताते हुए लिखा- 'महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेताओं में से एक नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेता श्री अजित पवार जी का आज बारामती में विमान हादसा में हुई मौत अति-दुखद. उनके परिवार तथा उनकी पार्टी के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना, कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे.'

बता दें कि अजित पवार आज सुबह ही मुंबई से बारामती के लिए अपने चार्टर प्लेन से रवाना हुआ थे. बारामती में उनकी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव को लेकर मीटिंग होनी थी, जिसमें उन्हें शामिल होना था. लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी के चलते प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें अजित पवार समेत विमान में सवार सभी लोगों की जान चली गई. 

अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता माने जाते थे. वो एक बार सांसद और सात बार विधायक रहे हैं. प्रशासनिक क्षेत्र से लेकर आम लोगों के बीच उनकी जबरदस्त पकड़ थी.

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.