Punjab: मानसा में आमने-सामने टकराई तेज रफ्तार Swift, पति-पत्नी समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Jan 28, 2026 - 11:47
 0
Punjab: मानसा में आमने-सामने टकराई तेज रफ्तार Swift, पति-पत्नी समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Punjab News: पंजाब के मानसा जिले के खियाला कलां गांव में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की हालत नाजुक होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है. 

यह हादसा उस समय हुआ जब दो स्विफ्ट कारें आमने-सामने से टकरा गईं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कारों के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस घटना ने सभी को चौंका दिया है.

मृतकों की पहचान हुई

SMO गुरमीत गुरमेल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान उपकार सिंह और उनकी पत्नी सुपिंदर कौर के रूप में हुई है. दोनों रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा) के निवासी थे. हादसे में जान गंवाने वाला तीसरा व्यक्ति खियाला गांव का रहने वाला बलकार सिंह है. इस हादसे में धलेवा गांव का रहने वाला अमनप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बाहरी अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है. खियाला कलां गांव और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे की असली वजह सामने आएगी.

यह भी पढ़ें -

SYL विवाद: समाधान के लिए पंजाब 'बड़े भाई' की भूमिका निभाने को तैयार, राज्य के हितों से समझौता नहीं

नोएडा, कानपुर, जोधपुर, सूरत, पुणे, जालंधर...इंडिया-EU डील से इन सेक्टर्स में बूस्ट! बढ़ेगा रोजगार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.