'तुम ही हो' से 'अगर तुम साथ हो' तक, ये हैं अरिजीत सिंह के टॉप 10 सॉन्ग्स, सुनते ही दिल हो जाएगा खुश
मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल 27 जनवरी को उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर सबको हैरान कर दिया है. अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर बताया कि वो अब फिल्मों के लिए गाना नहीं गाएंगे. हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि कि वो म्यूजिक बनाना नहीं छोड़ेंगे.
बता दें अरिजीत सिंह ने 'तुम ही हो', 'चन्ना मेरेया' और 'अगर तुम साथ हो' जैसे कई मशहूर गानों को अमर बना दिया. यही वजह है कि उनके गाने सालों बाद भी उतने ही ताजा लगते हैं. इस स्टोरी में हम आपको अरिजीत सिंह के टॉप 10 गानों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्हें जितनी बार सुनो, उतने ही खास लगते हैं.
तुम ही हो
आशिकी 2 का गाना तुम ही हो अरिजीत के चाहने वालों की लिस्ट में शामिल है. इस गाने के बाद ही अरिजीत ने आसमान की ऊंचाईयों को छुआ था. यह लवर्स का फेवरेट सॉन्ग है.
चन्ना मेरेया
ऐ दिल है मुश्किल का चन्ना मेरेया रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा पर फिल्माया गया. यह एक दुखभरा लव ट्रैक है. यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी.
कबीरा
अरिजीत सिंह सैड सॉन्ग्स के लिए भी जाने जाते हैं. कबीरा गाना उन्हीं में से एक है. ये जवानी है दीवानी है फिल्म का गाना भी रणबीर कपूर पर फिल्माया गया है.
चाहूं मैं या ना
आशिकी 2 के गाने चाहूं मैं या ना में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर हैं. इस गाने को फैंस काफी पसंद करते हैं. यह भी एक लव सॉन्ग है.
खैरियत पूछो
सुशांत सिंह राजपूत की साल 2019 में आई फिल्म छिछोरे के इस गाने को आज भी पसंद किया जाता है. इस फिल्म में सुशांत के अलावा श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में थीं.
बेख्याली
यह गाना कबीर सिंह फिल्म का है, जिसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी हैं. अरिजीत सिंह की आवाज में इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया है.
तुझे कितना चाहने लगे हम
यह गाना भी कबीर सिंह फिल्म का है. अरिजीत की सुरीली आवाज में लोगों ने इस गाने को खूब पसंद किया है. गाने में शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी हैं.
आज से तेरी गलियां
पैडमैन फिल्म के इस गाने को आज भी शादियों में खूब सुना जा सकता है. 2018 में आई इस फिल्म के गाने को राधिका आप्टे और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है.
मैं फिर भी तुमको चाहूंगा
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के इस गाने को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं. इस गाने में श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर हैं.
अगर तुम साथ हो
तमाशा फिल्म का यह गाना दिल के टूटे लोगों के लिए परफेक्ट है. इस गाने के साथ फैंस ने जुड़ाव महसूस किया था, जिसके बाद यह उनके फैंस की लिस्ट में शामिल है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







