Karnataka Toll: दोनों पैर गंवा चुके आर्मी कमांडो से टोल पर बदसलूकी, कहा- 'देश के लिए लड़ने वाले सैनिक से...'

Jan 27, 2026 - 16:28
 0
Karnataka Toll: दोनों पैर गंवा चुके आर्मी कमांडो से टोल पर बदसलूकी, कहा- 'देश के लिए लड़ने वाले सैनिक से...'

कर्नाटक के कुंडापुर स्थित सस्थाना टोल गेट पर देश के लिए अपने दोनों पैर गंवा चुके एक वीर सैनिक के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. व्हीलचेयर पर चलने वाले इस सैनिक को टोल कर्मचारियों की तरफ से अपमानित किए जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद देशभर में गुस्सा और आक्रोश देखने को मिल रहा है.

पीड़ित सैनिक की पहचान श्यामराज के रूप में हुई है, जो केरल के कासरगोड जिले के एदानिरु गांव के रहने वाले हैं. श्यामराज भारतीय सेना की 21 पैरा मिलिट्री यूनिट में कमांडो के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं. वे ऑपरेशन पराक्रम के दौरान घायल हुए थे, जिसमें उन्होंने अपने दोनों पैर देश के लिए कुर्बान कर दिए.

श्यामराज ने बताई अपनी पीड़ा

वीडियो में श्यामराज हिंदी में अपनी पीड़ा बताते हुए कहते हैं, 'मैं आर्मी कमांडो श्यामराज हूं. मैंने 21 पैरा मिलिट्री में सेवा दी है. सस्थाना टोल, उडुपी के पास मुझे टोल देने के लिए परेशान किया जा रहा है. मेरे पास टोल छूट से जुड़े सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं. मैं एक युद्ध पीड़ित हूं और आर्मी एक्ट के तहत टैक्स-फ्री हूं. पूरे देश में मैंने किसी भी टोल पर शुल्क नहीं दिया, लेकिन केवल यहीं मुझे जबरन रोका जा रहा है.' उन्होंने आगे कहा, 'क्या आप जानते हैं कि मैं इस व्हीलचेयर पर क्यों बैठा हूं? क्या एक युद्ध पीड़ित का अपमान करना सही है? देश के लिए लड़ने वाले सैनिक से टोल वसूला जा रहा है.'

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से पूछा सवाल

श्यामराज ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी सवाल करते हुए कहा कि एक सैनिक को, जो पूरी तरह से टोल शुल्क से मुक्त है, इस तरह रोका जाना बेहद शर्मनाक है. इस मामले पर सस्थाना टोल गेट के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें इस छूट की जानकारी नहीं थी और वे अपने उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार काम कर रहे थे.हालांकि, सैनिक श्यामराज ने इस पर कड़ा जवाब देते हुए कहा, 'अगर आपके घर में भी कोई सैनिक होता, तो आपको हमारा दर्द समझ में आता. हम खुशी से व्हीलचेयर पर नहीं बैठे हैं.' यह वीडियो सामने आने के बाद टोल कर्मचारियों के रवैये को लेकर भारी नाराज़गी जताई जा रही है. सोशल मीडिया पर लोग टोल प्रशासन की आलोचना कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Hyderabad China Manjha Incident: हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना! चाइनीज मांझा बना काल, बाइक पर जा रही बच्ची की दर्दनाक मौत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.