पंजाब की महिलाओं के खाते में 1000 रुपये आने का रास्ता साफ! सीएम भगवंत मान ने बता दी योजना

Jan 26, 2026 - 11:13
 0
पंजाब की महिलाओं के खाते में 1000 रुपये आने का रास्ता साफ! सीएम भगवंत मान ने बता दी योजना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार, 25 जनवरी को कहा कि उनकी सरकार हर महिला को 1,000 रुपये देने के अपने वादे को पूरा करेगी, जिसके लिए राज्य के अगले बजट में प्रावधान किए जाएंगे.

सलेरन बांध पर एक पर्यटन परियोजना का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब के पर्यटन स्थलों को विकसित करके रोजगार सृजित कर रही है. उन्होंने कहा, 'पंजाब के बजट में प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये देने का वादा पूरा किया जाएगा.'

मकर संक्रांति पर दिया था आश्वासन

श्री मुक्तसर साहिब में 14 जनवरी को राज्य स्तरीय माघी मेला सभा में सीएम मान ने आश्वासन दिया था कि राज्य की हर महिला को प्रति माह 1,000 रुपये प्रदान करने का आम आदमी पार्टी (आप) का चुनावी वादा जल्द ही पूरा किया जाएगा.

बिना शर्त फ्री मिलेगा 10 लाख रुपये तक का इलाज

सीएम भगवंत मान ने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत हर वर्ग को बिना किसी शर्त के 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा. सरकारी कर्मचारी और पेंशन भोगी भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे. राज्य के लोगों का स्वास्थ्य और आम आदमी पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में AAP

गौरतलब है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं. इस बीच महिलाओं को दी जाने वाले एक हजार रुपये का वादा आम आदमी पार्टी सरकार के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके तहत राज्य की हर महिला को एक हजार रुपये दिए जाने हैं. 

3 साल का बकाया देने की भी होगी बात? 

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा का आरोप है कि वादा करने के बावजूद आप सरकार ने महिलाओं को समय पर एक हजार रुपये नहीं दिए. ऐसे में अब महिलाओं को बीते तीन साल का बकाया भी दिया जाना चाहिए. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.