पहले 'धुरंधर' और अब 'बॉर्डर 2' की सक्सेस से बेहद खुश हैं करण जौहर, पोस्ट शेयर कर लिखा- 'बॉलीवुड इज बैक'
दो महीनों के अंदर बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा दिया है. दिसंबर में धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और ये टिकट खिड़की पर धमाकेदार परफॉर्म कर 2025 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ये रिलीज के दो महीने पूरे होने के करीब है और अब भी ये कमाई कर रही है. वहीं जनवरी में सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ रिलीज़ हुई, और इस वॉर ड्रामा न सिर्फ़ 3 दिनों में में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर कमाल कर दिखाया है. वहीं करण जौहर दोनों फिल्मों की सक्सेस से काफी खुश हैं और उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की है.
करण जौहर ‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर 2’ की सक्सेस से खुश
फिल्ममेकर करण जौहर पहले धुरंधर और अब बॉर्डर 2 की ज़बरदस्त परफॉर्मेंस से बहुत खुश हैं. उन्होंने रविवार शाम को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर इस बारे में एक नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा, "हाल ही में लगातार दो मेगा हिंदी फिल्मों की ज़बरदस्त सफलता यह साबित करती है... बॉलीवुड (हां, यह गलत शब्द है लेकिन यह यहीं रहेगा) वापस आ गया है!" उन्होंने आगे कहा, "सभी धुरंधर एक्सीलेंस के बॉर्डर को पार करेंगे जब फिल्म देखने वाली ऑडियंस के साथ इमोशनल कनेक्शन बनाएगी."
‘बॉर्डर 2’ के बारे में
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित और को- राइट की गई बॉर्डर 2, जे.पी. दत्ता द्वारा निर्देशित 1997 की मशहूर वॉर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है. टी-सीरीज़ फिल्म्स और जे.पी. फिल्म्स के बैनर तले भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित, यह फिल्म ओरिजिनल फिल्म के दायरे को बढ़ाती है, जिसमें भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना को शामिल करते हुए एक मल्टी-फ्रंट वॉर की कहानी दिखाई गई है.
सनी के अलावा, फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी हैं. मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों की फे फेवरेट बन गई है. इस फिल्म ने महज तीन दिनों में भारत में 121 करोड़ की कमाई कर ली है जबकि वर्ल्डवाइड ये 150 करोड़ के पार हो गई है.
धुरंधर के बारे में
आदित्य धर निर्देशित धुरंधर एक इंडियन स्पाई की कहानी है जिसे पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करने के लिए भेजा जाता है. फिल्म में रणवीर सिंह जासूस हमजा अली मजारी, उर्फ जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अक्षय खन्ना गैंग के लीडर रहमान डकैत का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी अहम रोल प्ले किया है. फिल्म का सीक्वल, धुरंधर 2, 19 मार्च 2026 को ईद के मौके पर सभी साउथ इंडियन भाषाओं और हिंदी में रिलीज़ होने वाला है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







