धीरेंद्र शास्त्री के 'तिरंगे पर चांद' वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव के नेता, बोले- 'धार्मिक गुरु होकर ऐसी बातें...'

Jan 22, 2026 - 09:56
 0
धीरेंद्र शास्त्री के 'तिरंगे पर चांद' वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव के नेता, बोले- 'धार्मिक गुरु होकर ऐसी बातें...'

उत्तर प्रदेश के बांदा में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक ऐसा बयान दिया है जिस पर सियासत तेज हो गई हैं. उन्होंने कहा कि जिस दिन तिरंगे में चांद आ गया उस दिन न शर्मा बचेंगे और न वर्मा. उनके इस बयान पर समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वो देश में ऐसा माहौल पैदा कर रहे हैं जिससे हिन्दू-मुस्लिम में तनाव हो जाए. 

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर पलटवार किया और कहा कि "धीरेंद्र शास्त्री हमेशा ऐसा बयान देते हैं जिससे नफरत और फैल जाए. वो RSS के प्रवक्ता बन गए हैं और देश में ऐसा माहौल पैदा कर रहे हैं कि हिन्दू मुस्लिम तनाव हो. आपस में लोगों को तोड़ा जाए और सांप्रदायिक सद्भाव खराब किया जाए."

उन्होंने कहा कि कोई भी धार्मिक गुरु इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करता है. वो सभी धर्मों का सम्मान करने का काम करता है. हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं.

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर सियासत तेज

दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री बांदा में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने हिन्दू राष्ट्र को लेकर बयान देते हुए कहा कि जिस दिन तिरंगे में चांद आ गया उस दिन न शर्मा बचेंगे और न वर्मा. न तुलसीदास वाले बचेंगे, न अगड़ा बचेगा और न पिछड़ा. इसलिए देश में कास्टवाद नहीं राष्ट्रवाद होना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि इस काल में वही ताकतवर है और वही बच सकता है जो एकजुट है. मुसलमान में 72 फिरके हैं लेकिन, जब मज़हब पर बात आती है तो वो बस मुसलमान हैं. हमारे भारत में हिन्दुओं की घटती आबादी से पता चलता है कि हम हिन्दू हैं लेकिन हम एक नहीं हो पाए हैं. हमारा परिचय जाति से नहीं हिन्दू से होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब चच्चे के 30-30 बच्चे हो सकते हैं तो हिन्दुओं के क्यों नहीं? 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.