छिंदवाड़ा नरसिंहपुर चौखड़ा चौराहे पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत

Jan 12, 2026 - 12:03
 0
छिंदवाड़ा नरसिंहपुर चौखड़ा चौराहे पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत

मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा नरसिंहपुर रोड स्थित चौखड़ा चौराहे पर शनिवार-रविवार दरमियानी रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में जा घुसी. हादसे में कार चला रहे एक युवक की मौत हो गई. वहीं उसके दो साथियों को गंभीर चोट आई है.

जानकारी के मुताबिक तनवीर ने कुछ दिन पहले ही किया कंपनी की कार खरीदी थी. घटना के समय तनवीर ही कार ड्राइव कर रहा था. घटना में हेमंत चौधरी और गौरव बुरी तरह घायल हुए हैं, जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है. एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक फरार हो गया.

धरमटेकड़ी चौकी प्रभारी अविनाश पारधी ने बताया कि शनिवार रात कार सवार विद्यासागर रेसीडेंसी निवासी 25 वर्षीय मो. तनवीर मसूरी अपने दो दोस्तों के साथ सारना से की ओर आ रहा था. चौखड़ा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय से जा टकराई. हादसे में कार चालक तनवीर की मौके पर मौत हो गई. उसके दोस्तों को चोट आई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है. शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है.

एयर बैग से भी युवक नहीं बची जान

शनिवार देर रात को हुए इस हादसे में कार के सामने की सीट को दोनों एयर बैग खुले दिखाई दे रहे हैं, लेकिन ड्राइवर सीट पर बैठा तनवीर की जान एयर बैग भी नहीं बचा पाए. कार 10 फ़ीट पीछे यात्री प्रतीक्षाचलय में चढ़ी प्रतीक्षालय में में चढ़ गई. कार के सामने और ड्राइवर के तरफ वाला हिस्से के परखच्चे उड़ गए.

ट्रक की टक्कर से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. कार चालक तनवीर कार के मलबे में बुरी तरह से फंस गया था. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार का गेट तोड़कर तनवीर का शव बाहर निकाला.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

चौकी प्रभारी अविनाश पारधी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. घटना टाइमिंग में छिंदवाड़ा की ओर से आ रहे ट्रक की जानकारी जुटाई जा रही है. अभी अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.