अमरोहा में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा, न्यायिक क्लर्क राशिद हुसैन की पीट-पीटकर हत्या
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रविवार दोपहर मामूली कहासुनी में न्यायिक क्लर्क राशिद हुसैन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. यह मामला डिडौली कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जब राशिद हुसैन अपनी कार से बच्चों के साथ रिश्तेदारी में मुरादाबाद जा रहे थे, तभी उनकी कार एक पास से गुजर रही बाइक से टकरा गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी. बाइक सवार युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और राशिद को बेरहमी से पीटा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गयी है. इस मामले में अभी तक दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक राशिद हुसैन अमरोहा में सिविल जज जूनियर डिवीजन में क्लर्क थे और मोहल्ला नल के रहने वाले थे. रविवार दोपहर वे पत्नी रुखसार,भतीजे सलमान व तीन बच्चों दो बेटों व एक बेटी के साथ रिश्तेदारी में मुरादाबाद के गांव पट्टी में जा रहे थे. जब उनकी कार बंबुगढ़ जोया बाईपास पर पहुंची, तो इस दौरान ओवरटेक करते समय एक बाइक उनकी कार से छू गयी. मौके पर मोजूद लोगों के मुताबिक बाइक सवार धमकाने लगे. इसके बाद उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और राशिद को कार से खींचकर बेरहमी से पीटने लगे.
आसपास के जुटे लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. लेकिन इलाज के दौरान राशिद की मौत हो गई.
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
एसपी अमरोहा अमित कुमार आनंद ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. चार टीमों को उनकी गिरफ्तारी के लिए लगाया है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. दो लोग हिरासत में भी हैं. उधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि राशिद हुसैन इस तरह छे जाएंगे. घटना के बाद न्यायिक कर्मियों ने भी रोष प्रकट करते हुए हमलवारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







