Meen Weekly Horoscope 2026: मीन 11-17 जनवरी राशिफल, मल्टीनेशनल कंपनी से मिल सकता है जॉब का ऑफर

Jan 12, 2026 - 12:00
 0
Meen Weekly Horoscope 2026: मीन 11-17 जनवरी राशिफल, मल्टीनेशनल कंपनी से मिल सकता है जॉब का ऑफर

Meen Weekly Horoscope 11 to 17 january 2026: साप्ताहिक राशिफल ग्रह गोचर और नक्षत्रों के आधारित होता है. इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार संबंधित जानकारी निकाली जाती है. कहते हैं मीन राशि वालों के लिए 11 से 17 जनवरी का राशिफल कैसे रहेगा यहां देखें-

वीक स्टार्टिंग धीमी गति से ही सही लेकिन प्रगति एवं लाभ का कारण बनेगा. फॉरेन में करियर एंड बिज़नेस के लिए प्रयासरत हैं, उनकी राह में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे दूर होती हुई नजर आएंगी. किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से आप अपने करियर-बिज़नेस को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे. यदि आप जॉब चेंज की सोच रहे थे तो आपको मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है, लेकिन ऐसा कोई भी डिसिशन लेते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेना चाहिए.

मिड वीक सुख-सुविधा से जुड़ी चीज में बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं. प्रॉपर्टी या व्हीलर परचेस का सपना सच हो सकता है. फैमिली के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है. यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी. घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है.

इस दौरान किसी घरेलू मसले को लेकर भाई या बहन के साथ मतभेद होने की आशंका है हालांकि घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से शीघ्र ही यह दूर हो जाएगा. प्रेम संबंध की दृष्टि से आपके लिए अनुकूल है. लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे.

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर बन रहे कार्य सिद्ध करने वाले योग, सुख-समृद्धि के लिए करें ये काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.