IPL 2026 Auction: आज होने वाला IPL मिनी ऑक्शन कितने बजे होगी शुरू, कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानिए बड़ी बातें

Dec 16, 2025 - 12:56
 0
IPL 2026 Auction: आज होने वाला IPL मिनी ऑक्शन कितने बजे होगी शुरू, कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानिए बड़ी बातें

आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी आज यानी मंगलवार, 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रही है. कुल 350 खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे. सभी दस फ्रेंचाइजी जमकर बोली लगाएंगी. कैमरून ग्रीन, वेंकटेश अय्यर, लियाम लिविंगस्टोन जैसे कई बड़े नाम नीलामी में शामिल हैं और उनको भारी भरकम रकम मिलने की उम्मीद है. तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स 64.3 करोड़ रुपये के साथ सबसे बड़ी पर्स के साथ उतरेगी.  इस बड़े आयोजन से पहले मिनी नीलामी के बारे में आपको यहां हम सबकुछ बताने जा रहे हैं.

आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी कब होगी?

आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी मंगलवार, 16 दिसंबर को होगी.


आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी किस समय शुरू होगी?

आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगी.


आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी कहाँ होगी?

आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी अबू धाबी के एतिहाद स्टेडियम में होगी.


उपलब्ध स्लॉट की संख्या: 10 टीमों को कुल 237.55 करोड़ रुपये के पर्स के साथ 77 स्लॉट भरने हैं.

 

सीएसके: 9 (4 विदेशी)

दिल्ली कैपिटल्स: 8 (5 विदेशी)

गुजरात टाइटन्स: 5 (4 विदेशी)

कोलकाता नाइट राइडर्स: 13 (6 विदेशी)

लखनऊ सुपर जायंट्स: 6 (4 विदेशी)

मुंबई इंडियंस: 5 (1 विदेशी)

पंजाब किंग्स: 4 (2 विदेशी)

राजस्थान रॉयल्स: 9 (1 विदेशी)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 8 (2 विदेशी)

सनराइजर्स हैदराबाद: 10 (2 विदेशी)

प्रत्येक टीम के लिए शेष राशि:

कोलकाता नाइट राइडर्स - 64.30 रुपये

चेन्नई सुपर किंग्स - 43.40 रुपये

सनराइजर्स हैदराबाद - 25.50 रुपये

लखनऊ सुपर जायंट्स - 22.95 रुपये

दिल्ली कैपिटल्स - 21.80 रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - रुपये 16.40

राजस्थान रॉयल्स - 16.05 रुपये

गुजरात टाइटन्स - 12.90 रुपये

पंजाब किंग्स - 11.50 रुपये

मुंबई इंडियंस - 2.75 रुपये

कैमरून ग्रीन पर सबकी नजर
स्टार स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित मॉक ऑक्शन में कैमरून ग्रीन 30.50 करोड़ में बिके थे. अगर आज असली ऑक्शन में भी ऐसा होता है, तो ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन जाएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.40 करोड़ रुपये बचे हैं, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 64.30 करोड़ रुपये बचे हैं. कैमरून ग्रीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जो चेन्नई और कोलकाता, दोनों की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं, इसलिए उनपर बोली 30 करोड़ तक भी जा सकती है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.