कफ सिरप कांड को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना- 'वन डिस्ट्रिक वन माफिया' चला रही सरकार'

Dec 3, 2025 - 12:15
 0
कफ सिरप कांड को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना- 'वन डिस्ट्रिक वन माफिया' चला रही सरकार'

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कफ सिरप मामले में योगी सरकार पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में 'वन डिस्ट्रिक वन माफिया' का प्रोग्राम चला रही है. ये हजारों करोड़ का घोटाला है. सपा अध्यक्ष ने अपनी सरकार के काम गिनाते हुए कहा कि बीजेपी पूर्वांचल की अर्थव्यवस्था को पीछे ले जा रही है. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के घर से लौट रहे थे. इस दौरान वो आजमगढ़ के सठियांव में स्थित पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली के आवास पर पहुंचे. जहां उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र हमेशा समाजवादियों को मौका देता रहा है लेकिन, मौजूदा सरकार में विकास कार्य ठप पड़ गए हैं. 

अखिलेश यादव ने साधा निशाना

सपा सरकार में सठियांव चीनी मिल रिकॉर्ड समय में बनाई गई थी, जो प्रदेश की सबसे आधुनिक मिलों में एक थी. उसका विस्तार होता तो एथेनॉल, बिजली, फर्टिलाइजर और बायो फर्टिलाइजर के उत्पादन से हजारों लोगों को रोजगार मिलता और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती लेकिन सरकार की उदासीनता के चलते सभी परियोजनाएं ठप हो गईं.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने, बुनकरों को सुविधा देने, उद्योग लगाने और सस्ती बिजली मुहैया कराने के उद्देश्य से बनाया था, परंतु जिस क्वालिटी का काम होना चाहिए था वो नहीं हुआ. सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और ठेकेदारों के माध्यम से घटिया काम करवा रही है.

एसआईआर के नाम पर परेशान करने का आरोप

बीजेपी पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार नोटबंदी, जीएसटी और कोविड में जनता को उलझाती रही है. अब एसआईआर के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है. आधार को पहचान के तौर पर स्वीकार न करना सरकार की संदिग्ध नीति दर्शाता है. उन्होंने कहा कि संविधान प्रदाता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए अधिकारों को भी खतरा पहुंचाया जा रहा है.

कफ सिरप मामले पर भी साधा निशाना

दवाओं और कफ सिरप से जुड़े बड़े भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया पर काम कर रही है. इस नीति के तहत कई बड़े घोटाले सामने आ रहे हैं, जिसमें दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

अखिलेश यादव ने आजम खान, गायत्री प्रजापति और रामाकांत यादव जैसे नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाकर परेशान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सारथी ऐप के माध्यम से नॉर्थ कोरिया की तरह सरकार निगरानी के नाम पर लोगों की प्राइवेसी में दखल दे रही है और समाज में तनाव पैदा कर रही है.

बीएचयू में बीती रात जमकर बवाल, छात्रों को सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.