मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और दिल्ली की उड़ानें प्रभावित, इस एयरपोर्ट पर फंसे 1000 यात्री

Dec 3, 2025 - 12:14
 0
मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और दिल्ली की उड़ानें प्रभावित, इस एयरपोर्ट पर फंसे 1000 यात्री

हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट पर मंगलवार (2 दिसंबर, 2025) की रात से इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में तकनीकी खराबी के कारण भारी गड़बड़ी की स्थिति बनी हुई है. मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और दिल्ली जाने वाली कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिससे लगभग 1000 यात्री बीती रात से ही एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं.

विशेष रूप से, बेंगलुरु के लिए मंगलवार-बुधवार के दरम्यान आधी रात 2 बजे निर्धारित उड़ान को रनवे पर ही दो घंटे तक रोके रखा गया. इसके बाद यात्रियों में बढ़ती चिंता को देखते हुए उन्हें विमान से उतार दिया गया और एयरपोर्ट टर्मिनल में ही इंतजार करने को कहा गया.

यात्रियों में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों की है, जिन्हें विदेश जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़नी थीं या जो वीजा इंटरव्यू के लिए विभिन्न शहरों की यात्रा कर रहे थे. एयरपोर्ट पर इंडिगो के कर्मचारी यात्रियों के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है.

यात्री ने साझा की परेशानी

एक प्रभावित यात्री ने कहा, “हमें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है. न तो हमें बताया जा रहा है कि विमान टेकऑफ कब करेगा और न ही इस देरी का क्या कारण है. हमारे लिए खाने-पीने की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है."

एयरलाइन के प्रवक्ता ने दिया बयान

इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा, “हम तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहे हैं और इसे जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं. हम यात्रियों की असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं.”

देश के सबसे बड़े विमानन संचालकों में से एक के लिए स्थिति चिंताजनक- एक्सपर्ट

विमानन क्षेत्र के विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना देश के सबसे बड़े विमानन संचालकों में से एक के लिए चिंताजनक है. इंडिगो को हाल के महीनों में अपनी तकनीकी विश्वसनीयता को लेकर कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है.

एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि वे स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी.

यह भी पढ़ेंः ‘मैं भी इस्तेमाल करूंगा इसे अगर...’, संचार साथी ऐप को लेकर शशि थरूर का बड़ा बयान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.