बिहार के नए स्पीकर को तेजस्वी यादव ने खास अंदाज में दी बधाई, सीएम नीतीश का भी किया जिक्र
बीजेपी के सीनियर विधायक प्रेम कुमार बतौर बिहार विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने स्पीकर के आसन पर पहुंचाया. इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, "प्रेम कुमार जी को बधाई. आप ज्ञान मोक्ष की धरती से गया से आते हैं. उस धरती को नमन करते हैं. हम सब को साथ लेकर चलेंगे. उम्मीद है. पूरा विपक्ष आपका सहयोग करेगा. हम सब का मकसद है नया बिहार बनाना. पलायन गरीबी मुक्त बिहार बनाना है. सीएम नीतीश को भी शुभकामनाएं. स्वस्थ रहें. बिहार को आगे लेकर चलें."
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



