प्राइवेट एयरपोर्ट पर MS Dhoni का डैशिंग लुक, बेज टीशर्ट और ब्लैक चश्मे में नहीं लग रहे किसी हीरो से कम

Nov 17, 2025 - 17:02
 0
प्राइवेट एयरपोर्ट पर MS Dhoni का डैशिंग लुक, बेज टीशर्ट और ब्लैक चश्मे में नहीं लग रहे किसी हीरो से कम

महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल 2026 कंफर्म हो गया है, हालांकि वह पहले ही इसकी पुष्टि कर चुके थे लेकिन अब रिटेंशन लिस्ट भी आ गई है. चेन्नई सुपर किंग्स आगामी आईपीएल संस्करण के लिए एमएस धोनी समेत 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. जबकि ट्रेड के जरिए संजू सैमसन को अपने स्क्वाड में शामिल किया है. इस बीच एमएस धोनी प्राइवेट एयरपोर्ट पर नजर आए, जहां उनका लुक किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं लग रहा था.

एमएस धोनी एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर नजर आए. आधी बाजू की बेज टीशर्ट (हलके भूरे रंग की) पहने हुए उन्होंने काले रंग का चश्मा पहना हुआ था, जिसमें उनका डैशिंग लुक आ रहा था. उन्होंने जाते हुए कैमरा पर बाय भी किया. उनका काले रंग का बैग भी स्टाइलिश था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)

IPL 2026 में इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेलेंगे MS Dhoni?

ये अंदाजा फैंस संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल किए जाने के बाद लगा रहे हैं. दरअसल ऑक्शन से पहले सीएसके ने ट्रेड के जरिए विकेट कीपर संजू सैमसन को अपने दल में शामिल किया, जो इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे. संजू की जगह सीएसके ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को दे दिया, जो आगामी सीजन में राजस्थान के लिए खेलेंगे. संजू सैमसन को एमएस धोनी का उत्तराधारिकारी माना जा रहा है.

संभव है कि संजू सैमसन विकेट कीपिंग करे और एमएस धोनी सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर बनकर बल्लेबाजी करने आए. सैमसन को सीएसके भविष्य का कप्तान भी देख रही होगी, क्योंकि आगामी संस्करण धोनी का बतौर प्लेयर आखिरी आईपीएल हो सकता है.

CSK की रिटेंशन लिस्ट

ऋतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नैथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन (ट्रेड में शामिल किया).

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.