तेज गेंदबाज नसीम शाह के घर पर जमकर बरसाई गई गोलियां, परिवार के सभी लोग थे अंदर, जानिए क्या हुआ

Nov 11, 2025 - 15:43
 0
तेज गेंदबाज नसीम शाह के घर पर जमकर बरसाई गई गोलियां, परिवार के सभी लोग थे अंदर, जानिए क्या हुआ

सोमवार तड़के खैबर पख्तूनख्वा के मायर इलाके में पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के घर पर अज्ञात हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की. मायर पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 1:45 बजे हुई जब हमलावरों ने शाह के घर के मेन गेट पर कई गोलियां चलाईं. हमलावर गोलीबारी के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमले की जांच शुरू कर दी है. आस-पास के घरों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और क्रिकेटर के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया है कि शुरुआती जांच के आधार पर यह घटना आतंकवाद से जुड़ी हुई नहीं लगती बल्कि, यह ज़मीन विवाद या आपसी रंजिश से जुड़ी हो सकती है.

शाह के पिता ने लोअर दीर ​​ज़िले के पुलिस अधिकारी तैमूर ख़ान से मुलाक़ात की. उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही गिरफ़्तारियां की जाएंगी. स्थानीय निवासियों ने बताया कि शाह परिवार को इलाके में इज्जतदार माना जाता है और उनके बीच कोई दुश्मनी या विवाद नहीं है.

कहां हैं नसीम शाह

नसीम शाह इस वक्त पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ रावलपिंडी में मौजूद हैं. वो फिलहाल टीम के साथ बने हैं. नसीम शाह को श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज के लिए पाक टीम में चुना गया है, जिसके मुकाबले 11 नवंबर से 15 नवंबर के बीच खेले जाएंगे. वनडे सीरीज के बाद नसीम शाह 3 देशों के बीच होने वाली T20 सीरीज में भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे.

अब तक नसीम ने 20 टेस्ट मैचों में 2108 रन बनाए हैं.32 वनडे में 1437 रन बनाए हैं और 32 ही टी-20 मैचों में 929 रन बनाए हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.