दिल्ली ब्लास्ट पर बजरंग पुनिया ने जताया दुख, कहा- 'मैं सरकार से भी अपील करता हूं कि...'

Nov 11, 2025 - 15:43
 0
दिल्ली ब्लास्ट पर बजरंग पुनिया ने जताया दुख, कहा- 'मैं सरकार से भी अपील करता हूं कि...'

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया और पूर्व पहलवान विनेश फोगट ने सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की. दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार शाम एक कार में विस्फोट हुआ जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई. कई अन्य घायल हो गए. व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर हुए इस विस्फोट से पुरानी दिल्ली इलाके में दहशत फैल गई.

यह घटना जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा फरीदाबाद में जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने और 2,900 किलोग्राम विस्फोटक और हथियार बरामद करने के कुछ ही घंटों बाद हुई है.

विनेश ने एक्स पर क्या लिखा

विनेश ने एक्स पर लिखा, "दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ विस्फोट बेहद दुखद और चिंताजनक है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, कई लोगों की जान चली गई है जो बेहद दुखद है. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की शक्ति मिले. देश की राजधानी में ऐसी घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं और हम सभी को एकजुट होकर ऐसी त्रासदियों के प्रति सतर्क रहना चाहिए."

बजरंग पुनिया ने क्या कहा

बजरंग पुनिया ने एक्स पर लिखा,''आज दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट में निर्दोष लोगों की मौत से दुखी हूँ. यह बहुत ही हृदय विदारक और विनाशकारी घटना है. दुःख की इस घड़ी में, मैं इस घटना के पीड़ित परिवारों के साथ हूं और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. मैं सरकार से भी अपील करता हूं कि वह इस घटना की तत्काल पारदर्शी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे."

इससे पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने कहा,"दिल्ली में हुए विस्फोट में हुई जानमाल की हानि से दुखी हूं. मृतकों के परिवारों को शक्ति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.