Delhi: कारोबारी विवाद में हत्या की साजिश नाकाम, काला जठेड़ी गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने फेल किया प्लान

Sep 11, 2025 - 11:49
 0
Delhi: कारोबारी विवाद में हत्या की साजिश नाकाम, काला जठेड़ी गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने फेल किया प्लान

दिल्ली पुलिस की आउटर डिस्ट्रिक्ट की टीम ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही रोक दिया. पुलिस ने कुख्यात काला जठेड़ी गैंग से जुड़े दो शूटर को गिरफ्तार कर लिया, जो नरेला इलाके में कारोबारी विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या करने की साजिश रच रहे थे.

पुलिस को दोनों के कब्जे से एक सोफिस्टिकेटेड पिस्तौल, एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस मिले हैं. पुलिस को 5 सितंबर को सूचना मिली कि नरेला निवासी एक व्यक्ति की हत्या की साजिश रची जा रही है. यह विवाद प्रेम कॉलोनी, नरेला स्थित एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के मालिकाना हक को लेकर था.

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया

दिल्ली पुलिस ने मिली खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया. पुलिस की टीम ने रात में सबोली बॉर्डर, दिल्ली के पास निगरानी शुरू की. इस दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका गया.

पुलिस के मुताबिक चालक की पहचान अक्षत खत्री, उर्फ अछु, के रूप में हुई, जिसके पास से जिंदा कारतूस बरामद हुए. उसके पीछे बैठे साहिल खत्री के पास एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी मिले. दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई FIR

वहीं, इसी मामले में नरेला पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई FIR. दिल्ली पुलिस की पूछताछ में साहिल ने कबूल किया कि उसने कुख्यात गैंगस्टर अक्षय पलाड़ा के सहयोगियों से पिस्टल खरीदी थी.

उसके निशानदेही पर पुलिस ने प्रेम कॉलोनी स्थित वाटर प्लांट से छुपा कर रखी गई पिस्टल और काफी मात्रा में कारतूस बरामद कर लिए. दिल्ली पुलिस की टीम अब अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए छापेमारी कर रही है.

पुलिस की जांच जारी 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक साहिल खत्री, शाहपुर गढ़ी निवासी, जिसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. वहीं, अक्षत खत्री, उर्फ अक्षु, नरेला का रहने वाला है. वह पहले भी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार हो चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था.

पुलिस, दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनके इस पूरे प्लान में और कितने लोग शामिल थे और इस पूरे मामले का असली सूत्रधार कौन है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.