दिल्ली में सिस्टम की लापरवाही ने ली जान! बिजली के खंभे की चपेट में आने से शख्स की मौत

Aug 25, 2025 - 21:17
 0
दिल्ली में सिस्टम की लापरवाही ने ली जान! बिजली के खंभे की चपेट में आने से शख्स की मौत

राजधानी दिल्ली में सरकार तो बदल गयी लेकिन सिविक एजेंसियों की समस्याएं अभी भी बरकरार हैं. ताजा मामला पश्चिमी जिला दिल्ली के कीर्ति नगर थाना इलाका स्थित रमेश नगर का है. जहां बीती रात हुई बारिश के बाद वहां लगे एक बिजली के खम्भे में करंट दौड़ने लगा और दुर्भाग्य से उसकी चपेट में एक शख्स आ गया, जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

पैर फिसला, हाथ खंभे से सटा और गई जान

पश्चिमी दिल्ली जिला अधिकारी (IPS) दर्दे शरद भास्कर से मिली जानकारी के मुताबिक, रात करीब 9:45 बजे सूचना मिली कि, 40 साल के पवन यादव, जो टू-व्हीलर मैकेनिक का काम करते थे, काम खत्म करके अपने घर को लौट रहे थे. लेकिन लौटने के दौरान अचानक उनका पैर फिसला और वे पानी में गिर पड़े. इस दौरान उनका हाथ पास में लगे बिजली के खंभे के सम्पर्क में आ गया जिंसमें करंट दौड़ रहा था. करंट लगने से वे मौके पर ही झुलस गए, जिससे उनकी मौत हो गयी. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल शख्स को अचेत अवस्था में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पहले भी करंट दौड़ता रहा है इस खंभे में

पवन यादव के साथ मौजूद उनके साथी ने बताया कि, जिस खंभे में करंट दौड़ रहा था उसमें पहले भी इसी तरह करंट आने की शिकायत हुई थी. बावजूद इसके जिम्मेदार एजेंसियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया. लोगों का कहना है कि लापरवाही अगर पहले दूर कर दी जाती तो इस तरह की दर्दनाक मौत से बचा जा सकता था. बहरहाल, चंद मिनटों में हुई इस घटना से इलाके के लोग दहशत का माहौल बन गया है.

बताते चलें कि, पिछले चंद दिनों में बारिश के बाद कई हादसे सामने आए हैं, जिसका परिणाम कई लोगों की मौत के रूप में सामने आया है. यही वजह है कि राजधानी की सिविक एजेंसियों पर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं. लोगों का आरोप है कि, हादसों के बाद ही प्रशासन की नींद टूटती है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.