Flood News: Mohali में Thar बही, ड्राइवर का 'शांत' रवैया देख लोग हैरान! Himachal News

Aug 25, 2025 - 21:17
 0
Flood News: Mohali में Thar बही, ड्राइवर का 'शांत' रवैया देख लोग हैरान! Himachal News
पंजाब के मोहाली में जयंती देवी नदी में एक Thar गाड़ी तेज बहाव में बह गई. गाड़ी में दो लोग सवार थे. जब लोगों ने फंसे एक शख्स को बाहर निकलने को कहा तो उसने हाथ दिखाकर लोगों को शांत करवाने की कोशिश की और कहा, 'नहीं कड़जा करवाने कड़जा।' काफी देर बाद दोनों को बाहर निकाला गया. ओडिशा के कोरापुट में दुधुमा झरने पर वीडियो शूट कर रहा YouTuber सागर टुडू माछकुंड बांध से पानी छोड़े जाने के बाद चट्टान में फंस गया और पानी के तेज बहाव में बह गया. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम सागर की तलाश कर रही है. राजस्थान के सिरोही में झांकर नाले में एक कार बह गई, जिसे बाद में क्रेन की मदद से ड्राइवर को सुरक्षित निकाला गया. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में शकर खड्ड में एक व्यक्ति को बचाने जा रही रेस्क्यू टीम की नाव पलट गई, हालांकि सभी सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया. हमीरपुर में ही भारी बारिश से एक सड़क धंस गई और कार का अगला पहिया सड़क में धंसकर हवा में लटक गया. सोलन में कुमारहट्टी घाट सड़क मार्ग पर एक कार गहरे नाले में जा गिरी, जिससे कार सवार युवकों को चोटें आईं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.