Noida Daycare Horror: नोएडा डे-केयर की बेरहम मेड गिरफ्तार, 15 महीने के बच्ची से की क्रूरता, जमीन पर पटका..दांत से काटा

Aug 11, 2025 - 12:47
 0
Noida Daycare Horror: नोएडा डे-केयर की बेरहम मेड गिरफ्तार, 15 महीने के बच्ची से की क्रूरता, जमीन पर पटका..दांत से काटा

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-137 में डे-केयर सेंटर से 15 महीने की मासूम बच्ची से क्रूरता की सारी हदें पार करने वाली मेड को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने पीड़ित माता-पिता की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए तत्काल कार्रवाई की. जिसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

ये सनसनीखेज मामला नोएडा के सेक्टर-137 की सोसाइटी में स्थित डे केयर का है. जहां रहने वाले दंपत्ति अपनी 15 महीने की बच्ची को डे-केयर में भेजते थे. जहां काम करने वाले सहायिका ने बच्ची को बेरहमी से मारा. इस घटना का वीडियो जब सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया. आरोपी मेड नाबालिग बताई जा रही है. 

बच्ची को जमीन पर पटका, दांत से काटा

वीडियो में देखा जा सकता है कि मेड ने 15 महीने की मासूम बच्ची के साथ डे-केयर में किस तरह से अमानवीय व्यवहार किया गया. उसने बच्ची को न सिर्फ थप्पड़ मारे बल्कि उसका सिर दीवार पर मारा और ज़मीन पर पटक दिया. वो बच्चों की प्लास्टिक बेल्ट से पीटते हुए भी दिखाई दे रही है. यही नहीं, बच्ची की जांघों पर दांत से काटने के निशान भी मिले हैं. 

ये घटना 4 अगस्त की बताई जा रही है. बच्ची की मां जब उसे डे-केयर से घर लाई, तो वह लगातार जोर-जोर से रो रही थी. कपड़े बदलते समय मां की नजर बच्ची की दोनों जांघों पर गोल आकार के निशानों पर पड़ी. जिसके बाद वो उसे डॉक्टर के पास ले गई, जहां डॉक्टर ने बताया कि ये ‘बाइट मार्क’ यानी दांत से काटने के निशान हैं. 

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

डॉक्टर की बात सुनने के बाद माता-पिता ने तुरंत डे-केयर गए और वहां का सीसीटीवी फुटेज देखा तो सारा सच सामने आ गया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के दौरान बच्ची लगातार रो रही थी. लेकिन, डे-केयर की प्रमुख ने उसे शांत कराने की कोशिश तक नहीं की. उल्टा, शिकायत करने पर मेड और डे-केयर प्रमुख ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें धमकाया.

ये घटना हर उस माता-पिता के लिए चेतावनी है, जो अपने बच्चों को डे-केयर में छोड़ते हैं. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सहायिका को गिरफ्तार कर लिया है. ऐसे में यह सवाल जरूर खड़ा हो गया है कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डे-केयर सेंटरों पर निगरानी और सख्त नियम क्यों नहीं हैं.

डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवधि ने घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-142 पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी मेड को अभिरक्षा में ले लिया. पुलिस के अनुसार पीड़िता के माता-पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Video: मसूरी में जीप ने लोगों को रौंदा, महिलाओं को मारी भयंकर टक्कर, हादसा CCTV में कैद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.