Patna News: पटना के गांधी मैदान में 14 अगस्त तक मॉर्निंग-इवनिंग वॉक पर रोक, जारी किया गया ऑर्डर

Aug 1, 2025 - 11:34
 0
Patna News: पटना के गांधी मैदान में 14 अगस्त तक मॉर्निंग-इवनिंग वॉक पर रोक, जारी किया गया ऑर्डर

पटनावासी अब 14 अगस्त तक गांधी मैदान में मॉर्निंग या इवनिंग वॉक के लिए नहीं जा सकेंगे. पटना जिला प्रशासन की ओर से सूचना जारी करते हुए तत्काल प्रभाव (शुक्रवार, 01 अगस्त, 2025 से) से गांधी मैदान में आम लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. इसके पीछे का कारण स्वतंत्रता दिवस की तैयारी है.

13 अगस्त को होगा अंतिम पूर्वाभ्यास

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि 15 अगस्त को सुबह 9 बजे गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाना है. यह राजकीय समारोह पटना के गांधी मैदान में वृहद स्तर पर मनाया जाता है. अभी गांधी मैदान में परेड का पूर्वाभ्यास हो रहा है एवं अंतिम पूर्वाभ्यास 13.08.2025 को पूर्वाह्न 9:00 बजे होगा.

आम लोगों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध

कहा गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से गांधी मैदान में तत्काल प्रभाव से दिनांक 14.08.2025 तक मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉकर्स तथा अन्य प्रयोजनों से आने वाले व्यक्तियों सहित आम लोगों के लिये प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. दिनांक 15.08.2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आम दर्शकों के प्रवेश के लिए गांधी मैदान खुला रहेगा.

जिला पदाधिकारी, पटना-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति ने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से दिनांक 15.08.2025 तक के लिए प्रभावी रहेगा. जारी आदेश में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर गांधी मैदान में केवल संबंधित पदाधिकारी और कर्मियों के लिए ही गांधी मैदान में प्रवेश की अनुमति होगी.

बता दें कि हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर इस तरह का आदेश पटना जिला प्रशासन की ओर से जारी किया जाता है. सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे निर्णय लिए जाते हैं. इसी क्रम में हर साल की तरह इस बार भी ऐसा आदेश जारी किया गया है. राजधानीवासियों को अब मॉर्निंग-इवनिंग वॉक के लिए दूसरे नजदीकी पार्क में 15 दिनों के लिए जाना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार की एक और बड़ी घोषणा, रसोइया, स्वास्थ्य अनुदेशक, रात्रि प्रहरी का मानदेय बढ़ाया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.