ग्वालियर में तेज रफ्तार कार का फटा टायर, कई कांवड़ियों को रौंदा, 4 की मौत

Jul 23, 2025 - 09:40
 0
ग्वालियर में तेज रफ्तार कार का फटा टायर, कई कांवड़ियों को रौंदा, 4 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मंगलवार (22 जुलाई) को बड़ा हादसा हो गया. ग्वालियर में उटीला क्षेत्र के पास स्थित भदावना झील से कांवड़ियों का एक समूह जल भरकर वापस आ रहा था. तभी देर रात में शिवपुरी लिंक रोड पर एक बड़े हादसे का शिकार हो गया.

कांवड़ियों को रौंदते हुए खाई में गिरी कार
सड़क पर जा रही तेज रफ्तार कार अचानक टायर फटने से कांवड़ियों को कुचलते हुए खाई में जाकर पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में चार कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. यह घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 1.00 बजे की है. 

कांवड़ियों ने किया चक्का जाम
आक्रोश में कांवड़ियों और उनके समर्थकों ने सड़क पर हंगामा कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. घायल कांवड़ियों को वहां से लाकर जेएएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

पुलिस ने दी यह जानकारी
कार की टक्कर से 4 कांवड़ यात्रियों की मौत पर मुख्य पुलिस अधीक्षक हिना खान ने कहा, "हमें सूचना मिली थी कि शीतला माता हाईवे पर एक हादसा हुआ है, जिसमें कुछ कांवड़ यात्री एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इनमें से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई."

13 कांवड़िया हुए थे हादसे का शिकार
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों के परिवार ने बताया कि कुल 13 लोग थे, जिनमें से 6 लोग घायल हुए और 4 की मौत हो गई. परिवार वालों ने बताया कि एक गाड़ी तेज रफ्तार से आ रही थी और उसका टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गई. सड़क किनारे चल रहे कांवड़ यात्रियों से वाहन टकरा गया.

मौके से गाड़ी बरामद
पुलिस ने दुर्घटनास्थल से गाड़ी बरामद कर ली है. अब गाड़ी के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है. कार मालिक की भी पहचान हो गई है. आगे की उचित कार्रवाई की जा रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.