Maalik Box Office Collection Day 4: 'मालिक' ने वीकेंड में काटा बवाल, अब जानिए मंडे टेस्ट में फेल या पास?

Jul 14, 2025 - 16:17
 0
Maalik Box Office Collection Day 4: 'मालिक' ने वीकेंड में काटा बवाल, अब जानिए मंडे टेस्ट में फेल या पास?

राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' की कमाई में ओपनिंग डे से लेकर वीकेंड के आखिरी दिन तक, हर रोज इजाफा देखने को मिला. आज फिल्म वीकडेज के पहले दिन का टेस्ट यानी मंडे टेस्ट दे रही है.

राजकुमार राव की फिल्म ने शुरुआती 3 दिनों में हॉलीवुड की 'सुपरमैन' और 'जुरासिक वर्ल्ड' जैसी फिल्मों से टक्कर ली. फिल्म ने इन फिल्मों के हिंदी वर्जन से ज्यादा कमाई की. अब जानते हैं कि फिल्म आज कैसा कलेक्शन कर रही है.

'मालिक' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

राजकुमार राव की फिल्म ने पहले दिन 3.75 करोड़, दूसरे दिन 5.25 करोड़ और तीसरे दिन भी 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब आज चौथे दिन फिल्म ने 3:30 बजे तक 39 लाख रुपये कमाते हुए टोटल 14.64 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध ये डेटा फिलहाल शुरुआती है और इसमें बदलाव हो सकता है.

'मालिक' ने निकाला बजट का कितना हिस्सा निकाला?

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को 54 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. फिल्म की अभी तक की कमाई इसके बजट का करीब 26 प्रतिशत है यानी फिल्म अपने बजट का एक चौथाई हिस्सा निकाल चुकी है. फिल्म को हिट होने के लिए 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करनी होगी यानी राजकुमार राव की असली बॉक्स ऑफिस जंग अब शुरू हुई है.

'मालिक' ने आज बाकी फिल्मों पर ली बढ़त

बॉक्स ऑफिस पर मौजूद सभी फिल्मों के आज के कलेक्शन पर नजर डालें तो 'सितारे जमीन पर', F1, 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' और 'सुपरमैन' तक, इन सभी फिल्मों की आज की शुरुआती कमाई 'मालिक' के शुरुआती कलेक्शन से पीछे है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

'मालिक' की स्टारकास्ट

'मालिक' को पुलकिट ने डायरेक्ट किया है. वो इसके पहले ओटीटी पर रिलीज हुई भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भक्षक' भी डायरेक्ट कर चुके हैं. 'मालिक' में राजकुमार राव के अलावा सौरभ शुक्ला, सौरभ सचदेवा और मानुषी छिल्लर भी अहम किरदारों में हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.