IND vs ENG: विराट, सचिन से लेकर सहवाग, देखें एजबेस्टन में भारत की ऐतिहासिक जीत पर दिग्गजों ने क्या कहा

Jul 7, 2025 - 12:55
 0
IND vs ENG: विराट, सचिन से लेकर सहवाग, देखें एजबेस्टन में भारत की ऐतिहासिक जीत पर दिग्गजों ने क्या कहा

IND vs ENG: एजबेस्टन में भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों के बड़े अंतर से हराया. शुभमन गिल इस स्टेडियम में जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं. कप्तान ने दोनों पारियों में मिलाकर कुल 430 रन बनाए थे, जो किसी भारतीय द्वारा एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन हैं. ये भारत की विदेशी जमीं पर सबसे बड़ी जीत (रनों के आधार पर) भी है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग से लेकर शिखर धवन ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

वीरेंद्र सहवाग ने जीत पर बधाई देते हुए कहा कि शुभमन गिल के 430 रनों को याद किया जाना चाहिए. लेकिन जिस तरह पहली पारी में गेंदबाजों के लिए मदद नहीं होने के बावजूद मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने शानदार प्रदर्शन किया, वो बेहतरीन था. 

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने शुभमन गिल की पारियों की तारीफ़ की, उन्होंने दूसरी पारी में ऋषभ पंत, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी को भी सराहा. उन्होंने आकाश दीप की तारीफ़ करते हुए कहा कि जिस गेंद पर उन्होंने जो रुट को आउट किया, वो इस सीरीज की सर्वश्रेष्ठ गेंद थी. उन्होंने मोहम्मद सिराज की कैच की तारीफ़ करते हुए उन्हें 'Jonty Siraj' कहा.

विराट कोहली ने लिखा, "एजबेस्टन में भारत की शानदार जीत. निडरता से खेले और इंग्लैंड को लगातार तंग किया. शुभमन ने बल्ले और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया और सभी ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया. सिराज और आकाश ने इस पिच पर जिस तरह की गेंदबाजी की, उसके लिए अलग से उल्लेख होना चाहिए."

शिखर धवन ने लिखा, "टीम इंडिया ने क्या ऐतिहासिक टेस्ट जीता है! शुभमन की शानदार कप्तानी और दूसरी पारी में आकाश दीप ने शानदार 6 विकेट लिए. और एक ही टेस्ट मैच में 1000 से ज़्यादा रन, जो पहले कभी नहीं हुआ!"

वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, "शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई! टीम की जुझारूपन और दृढ़ता को देखना अद्भुत था. बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने और टीम का इतने धैर्य के साथ नेतृत्व करने के लिए शुभमन को बधाई. आपकी कप्तानी की शानदार शुरुआत. सिराज और आकाशदीप ने भी शानदार प्रदर्शन किया. भविष्य के मैचों के लिए आपको ढेरों शुभकामनाएं."

मनोज तिवारी ने लिखा, "भारत एजबेस्टन में टेस्ट जीतने वाली पहली एशियाई टीम बन गई है. अपने भाई आकाश दीप के लिए बहुत खुश हूं. घर से दूर किसी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा किया गया सबसे बेहतरीन मैच जीतने वाला प्रदर्शन. भारत ने शानदार अंदाज में सीरीज बराबर की. युवा शुभमन गिल ने जिस तरह से दबाव में टीम का नेतृत्व किया, उससे मैं बहुत खुश हूं. शानदार प्रदर्शन!"

भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे. शुभमन गिल ने इसमें 269 रन बनाए थे. इंग्लैंड की पहली पारी 407 रनों पर सिमट गई, मोहम्मद सिराज ने 6 और आकाश दीप ने 4 विकेट लिए थे. भारत ने दूसरी पारी 427 रनों पर घोषित कर दी थी, गिल ने इसमें 161 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. इंग्लैंड दूसरी पारी में 271 रनों पर ढेर हो गई. भारत ने 336 रनों से मैच जीत लिया, जो भारत की रनों के आधार पर विदेशी जिमीं पर सबसे बड़ी जीत है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.