अभिषेक शर्मा ने 135 रन ठोककर की विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, 1 या 2 नहीं इतनी रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां

Apr 22, 2026 - 11:18
 0
अभिषेक शर्मा ने 135 रन ठोककर की विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, 1 या 2 नहीं इतनी रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां

अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 135 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसने सनराइजर्स हैदराबाद को 242 रनों के बड़े टोटल तक पहुंचाया. जवाब में DC 20 ओवरों में 195 रन ही बना पाई और SRH ने 47 रनों से एक बड़ी जीत दर्ज की. अभिषेक ने इस शतकीय पारी में कई रिकॉर्ड बनाए.

मंगलवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की, हेड ने 37 रन बनाए. इसके बाद आए कप्तान ईशान किशन के साथ मिलकर अभिषेक ने 79 रनों की साझेदार की, इसमें ईशान के 25 रन थे. चौथे नंबर पर आए हेनरिक क्लासेन (37) अंत तक टिके रहे, दूसरे छोर पर अभिषेक भी नाबाद रहे और 68 गेंदों में 135 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली. इसमें उन्होंने 10 छक्के और 10 चौके लगाए.

IPL इतिहास का 5वां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

135 रनों की पारी आईपीएल इतिहास की पांचवीं सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है. बता दें कि तीसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी भी अभिषेक शर्मा के नाम है, उन्होंने पिछले साल पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें- MS Dhoni की वापसी पर लगी मुहर, CSK ने खुद दिया अपडेट; MI के खिलाफ माही का पहला मैच

T20 में सबसे ज्यादा शतक

बीती रात अभिषेक शर्मा ने अपना 9वां टी20 शतक लगाया. वह संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं. उनके साथ टॉप पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 9 टी20 शतक लगाए हैं.

टी20 में सबसे ज्यादा शतक

अभिषेक शर्मा टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए. अभिषेक के आलावा विराट कोहली, साहिबजादा फरहान, क्विटंन डिकॉक और राइली रूसो ने 9-9 शतक लगाए हैं.

यह भी पढ़ें- चीखे चिल्लाए थे, गुस्साया था या डांट लगाई थी? तिलक वर्मा ने बताया क्या बोले थे हार्दिक पांड्या

अभिषेक को मिला POTM

243 के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी हुई थी, केएल राहुल (37) और नितीश राणा (57) ने दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की. राहुल जब आउट हुए तब दिल्ली का स्कोर 9.4 ओवरों में 107 रन था, लेकिन इसके बाद राणा और डेविड मिलर (0) के लगातार विकेट गिरने से दिल्ली दबाव में आ गई और फिर पिछड़ती चली गई. दिल्ली 195 रन ही बना सकी और सनराइजर्स हैदराबाद ने 47 रनों से इस मैच को अपने नाम कर लिया. अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.