International Yoga Day 2025: 'सिडनी ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों या एवरेस्ट की चोटियां...', विशाखापट्टनम से PM मोदी ने दुनिया को दिया योग का संदेश

Jun 21, 2025 - 12:47
 0
International Yoga Day 2025: 'सिडनी ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों या एवरेस्ट की चोटियां...', विशाखापट्टनम से PM मोदी ने दुनिया को दिया योग का संदेश

International Yoga Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशाखापट्टनम में लाखों लोगों के बीच मनाया. इस दौरान उन्होंने दुनिया को संदेश भी दिया कि योग सबका है और सभी के लिए है. पीएम मोदी ने कहा कि योग ने पूरी दुनिया को जोड़ दिया है.

पीएम मोदी ने कहा, 'योग का मतलब ही जुड़ना होता है और योग ने पूरे विश्व को एक साथ जोड़ा है. योग सभी का है और योग सभी के लिए है. ये आज सभी लोगों के जीवन का हिस्सा बन गया है. आज 11वीं बार पूरा विश्व 21 जून को एक साथ योग कर रहा है. योग का सीधा-सादा अर्थ होता है- जुड़ना और ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है. योग से हमें शांति की दिशा मिलती है.'

योग सभी का है, सबके लिए: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'मैं बीते एक दशक में योग की यात्रा को जब देखता हूं तो बहुत कुछ याद आता है. वह दिन जब संयुक्त राष्ट्र में भारत ने प्रस्ताव रखा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मान्यता मिली और तब कम से कम समय में दुनिया के 175 देश हमारे इस प्रस्ताव के साथ खड़े हुए. आज की दुनिया में ऐसी एकजुटता, ऐसा समर्थन सामान्य घटना नहीं है. ये सिर्फ एक प्रस्ताव का समर्थन भर नहीं था, ये मानवता के भले के लिए दुनिया का सामूहिक प्रयास था. चाहे सिडनी ऑपेरा हाउस की सीढ़ियां हो, चाहे एवरेस्ट की चोटियां हो, या फिर समुद्र का विस्तार हो. हर जगह से एक ही संदेश आता है - योग सभी का है और सभी के लिए है.'

पीएम मोदी के साथ मौजूद थे चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण

पीएम मोदी के साथ मंच पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण भी मौजूद थे. योग दिवस पर इस बार की योग की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' है. यह कार्यक्रम देशभर के 1 लाख से ज्यादा स्थानों पर आयोजित होने वाले ‘योग संगम’ से जुड़ा होगा. इसमें 2 करोड़ से ज्यादा लोगों के शामिल हुए.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.