Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1: 'सितारे जमीन पर' ने आते ही तोड़े 15 फिल्मों के रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर चला आमिर खान का जादू

Jun 20, 2025 - 17:40
 0
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1: 'सितारे जमीन पर' ने आते ही तोड़े 15 फिल्मों के रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर चला आमिर खान का जादू

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' 20 जून को यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को बेहतरीन रिव्यूज मिले हैं. इसे कॉमेडी और इमोशन्स का बेहतरीन मिक्सचर बताया जा रहा है.

आमिर खान की फिल्म को देखकर सिनेमाघरों से बाहर निकल रहे लोग भी इसे एक बेहतरीन फिल्म बता रहे हैं. ऐसे में आमिर खान के फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हो रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन कर रही है. तो चलिए बताते हैं.

'सितारे जमीन पर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ा डेटा रखने वाली वेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक, आमिर खान की फिल्म 5:05 बजे तक 4.76 करोड़ रुपये हो चुका है. ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं और इसमें अभी बदलाव हो सकता है. जिसे हमें समय-समय पर अपडेट करते रहेंगे.

'सितारे जमीन पर' ने पहले दिन तोड़े इतने रिकॉर्ड

आमिर खान ने साल 2025 में आई जिन फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे किया है वो नीचे लिस्ट में आप देख सकते हैं. बता दें कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ा डेटा सैक्निल्क से लिया गया है.

  1. इमरजेंसी- 2.5 करोड़
  2. सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 0.5 करोड़
  3. क्रेजी- 1 करोड़
  4. बैडऐस रविकुमार- 2.75 करोड़
  5. मेरे हसबैंड की बीवी- 1.5 करोड़
  6. द डिप्लोमैट- 4 करोड़
  7. फतेह- 2.4 करोड़
  8. लवयापा- 1.15 करोड़
  9. चिड़िया- 8 लाख
  10. देवा- 5.5 करोड़
  11. फुले- 1 लाख
  12. द भूतनी- 65 लाख
  13. केसरी वीर- 25 लाख
  14. कंपकंपी- 1 लाख
  15. भूल चूक माफ- 7 करोड़ (थोड़ी देर में ये रिकॉर्ड टूट सकता है)
  16. केसरी चैप्टर 2 - 7.75 करोड़ रुपये(थोड़ी देर में ये फिल्म पिछड़ सकती है)

किन फिल्मों का रिकॉर्ड टूट सकता है?

इस साल रिलीज हुई जाट (9.5 करोड़), स्काई फोर्स (12.25 करोड़ रुपये), रेड 2 (19.25 करोड़ रुपये) और हाउसफुल 5 (24 करोड़ रुपये) को छोड़कर आमिर खान की फिल्म ने 15 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे कर दिया है. हालांकि, जाट का रिकॉर्ड भी आज टूट सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

'सितारे जमीन पर' के बारे में

साल 2007 की 'तारे जमीन पर' की स्प्रिचुअल सीक्वल 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में हैं उनके अलावा फिल्म में 10 और स्पेशन 'सितारे' भी हैं जिन्होंने कमाल एक्टिंग की है.

आर एस प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म को एबीपी न्यूज ने अपने रिव्यू में साढ़े तीन स्टार देते हुए एक बेहतरीन फिल्म बताया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.