Jackie Shroff Wishes: 66 के हुए मलयालम एक्टर मोहनलाल, जैकी श्रॉफ ने 'गरू' कहकर दी जन्मदिन की बधाई

May 21, 2026 - 14:31
 0
Jackie Shroff Wishes: 66 के हुए मलयालम एक्टर मोहनलाल, जैकी श्रॉफ ने 'गरू' कहकर दी जन्मदिन की बधाई

साउथ सिनेमा के बड़े स्टार मोहनलाल के जन्मदिन पर फैंस से लेकर फिल्मी स्टार्स तक हर कोई उन्हें खूब जन्मदिन की बधाई दे रहा हैं. लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा जैकी श्रॉफ के पोस्ट ने, जिन्होंने मोहनलाल की स्टाइलिश तस्वीर शेयर करते हुए ऐसा कैप्शन लिखा कि फैंस भी खुश हो गए. आखिर जैकी ने अपने “मोहन गरू” के लिए क्या कहा, आइए जानते हैं.

जैकी ने मोहलाल को किया बर्थडे विश
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के गुरुवार को 66 साल के होने पर एक्टर जैकी श्रॉफ ने उन्हें गरू कहकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. जैकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में मोहनलाल की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे ग्रे सूट पहनकर कुर्सी पर बैठे हुए बेहद हैंडसम लग रहे थे.

ये भी पढे़ं: कितनी पढ़ी-लिखी हैं सुहाना खान? पापा शाहरुख खान संग फिल्म में करेंगी धमाल, जानिए एक्ट्रेस के बारे में सबकुछ

कैप्शन में जैकी ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मोहन गरू.' गरू तेलुगु भाषा में सम्मान से बुलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है

कब ‘दृश्यम 3’ हुई रिलीज

मोहनलाल की हालिया रिलीज फिल्म 'दृश्यम 3' है, जो उनके जन्मदिन के मौके पर सिनेमाघरों में आई है. इस फिल्म के डायरेक्टर जीतू जोसेफ  है. ये 2021 की फिल्म 'दृश्यम 2' का सीक्वल है और ये 'दृश्यम' फिल्म सीरीज की तीसरी कड़ी है.इस फिल्म में मोहनलाल, मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी, सिद्दीकी और आशा शरथ ने पिछली दो फिल्मों की अपनी ही भूमिकाएं दोहराई हैं.

मेकर्स ने शेयर किया बीटीएस वीडियो
14 मई को 'दृश्यम 3' के मेकर्स ने एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन्स) वीडियो जारी किया था. मोहनलाल ने अपने एक्स टाइमलाइन पर इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, '#दृश्यम3 - बिहाइंड द सीन्स वर्ल्डवाइड रिलीज 21 मई 2026.'

इस वीडियो में ऐसे क्लिप्स थे, जिनमें मोहनलाल फिल्म की यूनिट के साथ हल्के-फुल्के पल बिताते नजर आए. एक्टर के लिए उनके कॉस्ट्यूम तैयार किए जा रहे थे. डायरेक्टर जीतू जोसेफ ये बताते हुए निर्देश दे रहे थे कि उन्हें शॉट कैसा चाहिए और निर्माता एंटनी पेरुंबावूर यूनिट के सदस्यों के साथ आराम से बातचीत करते दिखे.

‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखेंगे जैकी श्रॉफ
69 वर्षीय जैकी श्रॉफ की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था, जिसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे मुख्य किरदार में थे. अब जैकी अहमद खान की आने वाली कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे.

इस फिल्म की स्टारकास्ट बहुत बड़ी है, जिसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, रवीना टंडन, दिशा पटानी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, मीका सिंह, मुकेश तिवारी, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, तुषार कपूर और सयाजी शिंदे जैसे नाम शामिल हैं.

चार दशक से फिल्मों में एक्टिव हैं जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ चार दशकों से भी ज्यादा समय से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं. उन्होंने विभिन्न भाषाओं की 250 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. 1982 में रिलीज हुई स्वामी दादा से जैकी ने एक्टर की दुनिया में कदम रखा. ये एक अनक्रेडिटेड किरदार थी.इसके बाद एक्टर को हीरो फिल्म में देखा गया, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. उन्होंने अंदर बाहर, तेरी मेहरबानियां, आज का दौर, कर्मा, कुदरत का कानून, जवाब हम देंगे, राम लखन, त्रिदेव, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, इज्जत, पुलिस ऑफिसर, खलनायक, रंगीला, अग्नि साक्षी, बॉर्डर और बंधन जैसी कई बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों में काम किया.

ये भी पढे़ं: 'स्केलेटन क्रू' से 'द वाइट लोटस' तक, हिंदी में देखें ये 7 बेहतरीन सीरीज, सारी जियो हॉटस्टार पर हैं मौजूद

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.