गाजियाबाद में NCRTC की बड़ी कार्रवाई, नमो भारत कॉरिडोर से हटाए गए अवैध पोस्टर-बैनर

Jun 20, 2025 - 17:40
 0
गाजियाबाद में NCRTC की बड़ी कार्रवाई, नमो भारत कॉरिडोर से हटाए गए अवैध पोस्टर-बैनर

UP News: नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने नमो भारत कॉरिडोर की स्वच्छता और सार्वजनिक गरिमा बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. कॉरिडोर के पिलर्स और अन्य संरचनाओं पर अवैध रूप से पोस्टर-बैनर चिपकाने और सार्वजनिक संपत्तियों को गंदा करने वालों के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी. क्यूंकि इस वजह से कॉरिडोर बेहद बदरंग दिख रहा है और जिम्मेदार संस्था को बताया जा रहा है. शायद ही ऐसा कोई पिलर हो जो विज्ञापनों से न पटा हो.

एनसीआरटीसी द्वारा गाजियाबाद में चलाए गए विशेष अभियान के तहत अब तक 300 से अधिक पिलर्स से अवैध प्रचार सामग्री हटाई गई है. यह अभियान अब अन्य क्षेत्रों में भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है. एनसीआरटीसी का कहना है कि ये कदम कॉरिडोर की स्वच्छता, संरचनात्मक सुंदरता और सार्वजनिक स्थानों की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं.

दोषियों को भेजे जा रहे नोटिस

एनसीआरटीसी ने स्पष्ट किया है कि, सार्वजनिक संपत्तियों पर बिना अनुमति प्रचार सामग्री चिपकाना एक कानूनी अपराध है. इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर दोषियों पर जुर्माना सहित अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, जिन संस्थानों और व्यक्तियों द्वारा यह अवैध प्रचार किया गया है, उन्हें चिन्हित कर कानूनी नोटिस भी भेजे जा रहे हैं. इनसे न सिर्फ जुर्माना वसूला जाएगा बल्कि नजीर के लिए सज़ा भी हो सकती है. साथ ही लोगों के इसके प्रति जागरूक भी किया जाएगा.

एनसीआरटीसी ने लोगों से की ये अपील

एनसीआरटीसी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रकार की गतिविधियों से बचें और दूसरों को भी रोकें. संगठन का उद्देश्य सिर्फ उच्चस्तरीय और सुरक्षित परिवहन सेवा देना ही नहीं, बल्कि स्वच्छ और सम्मानजनक सार्वजनिक वातावरण भी सुनिश्चित करना है, जिसमें समाज के हर नागरिक की भूमिका अहम है .इसके साथ ही सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया है कि इसे अपनी संपत्ति समझते हुए ही इस्तेमाल करें.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.