Raja Raghuvanshi: राजा रघुवंशी के दोस्त का बड़ा खुलासा, 'शादी तय होने के बाद सोनम...'

Jun 19, 2025 - 13:58
 0
Raja Raghuvanshi: राजा रघुवंशी के दोस्त का बड़ा खुलासा, 'शादी तय होने के बाद सोनम...'

Raja Raghuvanshi Murder Case Update: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड में अपराध की कड़ियां जोड़ने के लिए मेघालय पुलिस की जांच लगातार जारी है. राजा के मर्डर केस में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. राजा रघुवंशी और सोनम को लेकर कुछ नई बातें सामने आई हैं. राजा रघुवंशी के दोस्त और शादी से एक दिन पहले हुए कार्यक्रम में मंच पर होस्ट की भूमिका निभाने वाले राज कुलहारे ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि शादी तय होने के बाद राजा को सोनम बातचीत के लिए टाइम नहीं देती थी.

राज कुलहारे और राजा रघुवंशी अच्छे दोस्त थे. दोनों अपने निजी जीवन की बातें भी शेयर किया करते थे. राज कुलहारे ने विस्तार न्यूज़ से बातचीत में राजा रघुवंशी के प्रति सोनम के रवैया को लेकर कई बातें बताई हैं. उन्होंने कहा, ''शादी तय होने के बाद राजा और सोनम के बीच दिनभर में महज 10 मिनट ही बात हो पाती थी. अक्सर सोनम व्यस्त रहने का बहाना बनाकर राजा से बात करने से मना कर देती थी.''

राजा रघुवंशी के दोस्त का बड़ा खुलासा

कुलहारे ने ये भी खुलासा किया कि सोनम के इतना कम वक्त देने के बाद भी राजा रघुवंशी ने कभी इस बारे में शिकायत नहीं की. उन्होंने कहा, ''राजा बहुत समझदार था और वह कहता था कि व्यस्त तो मैं भी रहता हूं, लेकिन मैं वक्त निकाल लेता हूं. संभव हो कि सोनम शादी के बाद इन सब चीजों को समझने लगे.''

सोनम अपनी तरफ से राजा को कॉल नहीं करती थी-कुलहारे

राजा रघुवंशी के दोस्त कुलहारे ने आगे बताया, ''मैं जब राजा को शॉपिंग के लिए ले जाता था, तो अक्सर पूछता था कि भाभी का कॉल आया या नहीं? मेरा दोस्त कहता था कि वो बहुत ज्यादा बात नहीं करती है. सोनम अपनी तरफ से कॉल नहीं करती थी. अक्सर राजा ही अपनी ओर से फोन कॉल करता था.''

2 जून को मिला था राजा रघुवंशी का शव

बता दें कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम हनीमून के लिए मेघालय गए थे. राजा रघुवंशी 23 मई को लापता हो गए थे. बाद में 2 जून को राजा का क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था. इंदौर निवासी राजा रघवंशी और सोनम की शादी इसी साल 11 मई को हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.