एयर इंडिया के ब्लैक बॉक्स को नुकसान! अब अमेरिका खोलेगा बोइंग ड्रीमलाइनर के क्रैश का राज?
गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान हादसे की जांच में बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट AI-171) के 'ब्लैक बॉक्स' को नुकसान पहुंचा है. सूत्रों के अनुसार, डेटा रिकवरी की प्रक्रिया को जारी रखने के लिए इसे अमेरिका भेजा जा सकता है.
हालांकि इस संबंध में अंतिम निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया जाएगा. यदि ब्लैक बॉक्स वाशिंगटन डीसी स्थित नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड को भेजा जाता है, तो भारतीय अधिकारियों की एक टीम भी उसके साथ जाएगी ताकि अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जा सके.
क्या होता है 'ब्लैक बॉक्स'?
'ब्लैक बॉक्स' वास्तव में दो चीजों से मिलकर बना होता है- कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR). एक रिकॉर्डर पायलटों की बातचीत को दर्ज करता है और दूसरा उड़ान से जुड़ा तकनीकी डाटा इकट्ठा करता है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







