IND vs ENG: भारत के खिलाफ सीरीज सिर्फ वॉर्मअप..., इंग्लैंड के दिग्गज का बेतुका बयान; फैंस ने सुनाई खरी-खोटी

Jun 17, 2025 - 19:51
 0
IND vs ENG: भारत के खिलाफ सीरीज सिर्फ वॉर्मअप..., इंग्लैंड के दिग्गज का बेतुका बयान; फैंस ने सुनाई खरी-खोटी

Graeme Swann on India vs England Test Series: भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज शुरू होने से पहले ही दिग्गज खिलाड़ी ग्रीम स्वान ने विवादित बयान दे डाला है. वो एशेज से पहले भारत के खिलाफ सीरीज को वॉर्मअप की दृष्टि से देख रहे हैं. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल क्लार्क ने कहा था कि टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम बाजी मार सकती है, लेकिन अनुभव की कमी उसके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है. इस बीच सोशल मीडिया पर अपने बयान के लिए ग्रीम स्वान खूब ट्रोल हो रहे हैं.

भारत के खिलाफ सीरीज वॉर्मअप

स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए ग्रीम स्वान ने कहा, "मैं सच कहूं तो यह एशेज से पहले इंग्लैंड के लिए बढ़िया वॉर्मअप सीरीज है. भारत के खिलाफ सीरीज बहुत महत्वपूर्ण होगी, पिछली 2-3 बार हम जब भी भारत गए हैं तो बुरी तरह हारे हैं. अब हमें अपने घर पर टीम इंडिया को हराना ही होगा. हमें अच्छा खेल दिखाना होगा. उनके पास विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं होंगे, जो बैटिंग के 2 सुपरस्टार हैं."

ग्रीम स्वान ने साथ ही टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की जीत की भविष्यवाणी की है. उनका कहना है कि इंग्लैंड के गेंदबाज अपनी घरेलू कंडीशंस का भरपूर फायदा उठाएंगे. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड इस सीरीज में 4-1 या 3-2 की आसान जीत दर्ज करने वाला है. ग्रीम स्वान ने उम्मीद जताई कि भारत के खिलाफ सीरीज जीत, एशेज से पहले इंग्लैंड टीम के अंदर जोश भर देगी.

18 साल से नहीं जीता है भारत

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के इतिहास पर नजर डालें तो टीम इंडिया पिछले 18 सालों से इंग्लैंड को उसी के घर पर हरा नहीं पाई है. भारतीय टीम को इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में आखिरी जीत 2007 में मिली थी, जब उसने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बाजी मारी थी. वहीं पिछले इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ करवाई थी.

बुरी तरह ट्रोल हुए ग्रीम स्वान

सोशल मीडिया पर लोग ग्रीम स्वान को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं. एक व्यक्ति ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या ग्रीम स्वान की बातों को कोई गंभीरता से लेता भी है या नहीं. वहीं एक भारतीय फैन ने कहा कि ग्रीम स्वान ऐसी बातें ना ही करें तो बेहतर है क्योंकि जब इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ कोई आखिरी टेस्ट सीरीज जीती तब एलिस्टर कुक खेल रहे थे. अब कुक रिटायर हो चुके हैं. 

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: राहुल-जायसवाल ओपनिंग, गिल नंबर-4 और कुलदीप-नितीश बाहर; रवि शास्त्री ने पहले टेस्ट के लिए चुनी प्लेइंग XI

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.