जयदीप अहलावत ने जिस बिल्डिंग में खरीदा था नया घर, अब उसी में बीवी के नाम किया इतन करोड़ का फ्लैट

Jun 17, 2025 - 19:50
 0
जयदीप अहलावत ने जिस बिल्डिंग में खरीदा था नया घर, अब उसी में बीवी के नाम किया इतन करोड़ का फ्लैट

Jaideep Ahlawat Buys New Flat: बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत ने दो महीने के अंदर दूसरा नया घर खरीदा है. एक्टर ने अब मुंबई के अंधेरी में एक अपार्टमेंट खरीदा है जिसे उन्होंने अपनी वाइफ ज्योति हुड्डा के नाम पर रजिस्टर करवाया है. उनका ये नया अपार्टमेंट उसी बिल्डिंग में हैं जिसमें जयदीप ने पिछले महीने एक नया घर खरीदा था.

जयदीप अहलावत ने अंधेरी के पूर्णा अपार्टमेंट में 14वें फ्लोर पर एक अपार्टमेंट लिया है. स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक 1,950 ,स्क्वायर फीट के कारपेट एरिया में बने इस अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन 12 जून, 2025 को किया गया. इसके साथ दो पार्किंग स्पेस भी मिले हैं. जयदीप का खरीदा ये नया घर उनके मई में खरीदे गए अपार्टमेंट के बराबर है जो 13वें फ्लोर पर है.

कितने करोड़ में जयदीप अहलावत ने खरीदा घर?
जयदीप अहलावत ने बीवी ज्योति हुड्डा के नाम ये जो नया घर खरीदा है इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है. एक्टर ने मई में खरीदे गए अपने अपार्टमेंट के लिए भी इतनी ही रकम अदा की थी. 12 जून, 2025 को रजिस्टर हुए इस अपार्टमेंट के लिए उन्होंने 60 लाख रुपए की स्टैंप ड्यूटी चुकाई है और 30 हजार रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस अदा की है.

जयदीप अहलावत का करियर
जयदीप अहलावत के एक्टिंग करियर की बात करें तो एक्टर कई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम चुके हैं. वे शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस (2017) और आलिया भट्ट के साथ राजी (2018) जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे. साल 2020 में उनकी वेब सीरीत पाताल लोक आई जिसमें उन्होंने एक पुलिसवाले का रोल अदा किया. इस सीरीज से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई. इस सीरीज में के लिए जयदीप अहलावत को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड भी मिला था. आखिरी बार जयदीप नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ज्वेल थीफ में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान लीड रोल में थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.