कैसे हुई थी मुकुल देव की मौत? 25 दिनों बाद भाई राहुल देव ने किया खुलासा

Jun 17, 2025 - 19:50
 0
कैसे हुई थी मुकुल देव की मौत? 25 दिनों बाद भाई राहुल देव ने किया खुलासा

Mukul Dev Death Reason: बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का पिछले यानि 23 मई को निधन हो गया था. उनके अचानक चले जाने से एक्टर की फैमिली के साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी गहरा सदमा लगा था. मुकुल के निधन के बाद सोशल मीडिया पर ये बहस छिड़ गई थी कि आखिर एक्टर की मौत किन वजहों से हुई है. कहा जा रहा था कि डिप्रेशन से जूझ रहे थे. अब इन खबरों पर एक्टर के भाई राहुल देव ने चुप्पी तोड़ी है. जानिए वो क्या बोले.  

ICU में एडमिट थे मुकुल देव

राहुल देव ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से अपनी भाई की मौत के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि राहुल की मौत की वजह डिप्रेशन नहीं बल्कि खराब ईटिंग हैबिट्स थीं. इसकी वजह से उसकी सेहत खराब हो रही थी. वो साढ़े 8 दिनों तक ICU में भी एडमिट रहा था और आखिरी के 4-5 दिनों में तो उसने खाना ही बंद कर दिया था.

साल 2019 में दिल्ली शिफ्ट हुए थे मुकुल

राहुल ने ये भी कहा कि, मुकुल की जीने की इच्छा खत्म हो चुकी थी. वो खुद को अकेला फील करने लगा था. मैं अभी सच्चाई को प्रोसेस करने की कोशिश कर रहा हूं, ये दर्द अब गहरा होता जा रहा है. एक्टर ने ये भी बताया था कि साल 2019 में मुकुल दिल्ली शिफ्ट हो गए थे. वो पिता की देखभाल के लिए यहां आए थे. हालांकि इसी साल हमारे पिता का निधन भी हो गया था.  

इन फिल्मों में काम कर चुके थे मुकुल

मुकुल देव ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया था. वो 'सन ऑफ सरदार', 'यमला पगला दीवाना', 'वजूद', 'दस्तक' और 'जय हो' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते थे. इनके अलावा वो टीवी शोज भी कर चुके थे.

ये भी पढ़ें -

अनुष्का शर्मा नहीं, इस एक्ट्रेस की क्यूटनेस पर फिदा थे विराट कोहली, पहली बार करेंगी आमिर खान संग काम

 

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.