Housefull 5 Worldwide Collection: 4 साल और 12 फिल्मों के बाद अक्षय कुमार की हुई बल्ले-बल्ले, 'हाउसफुल 5' ने बनाया रिकॉर्ड

Jun 17, 2025 - 19:50
 0
Housefull 5 Worldwide Collection: 4 साल और 12 फिल्मों के बाद अक्षय कुमार की हुई बल्ले-बल्ले, 'हाउसफुल 5' ने बनाया रिकॉर्ड

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection Day 11: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म हाउसफल 5 बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म थिएटर्स में दर्शकों का दिल जीत रही है और जमकर नोट छाप रही है. 6 जून, 2025 को बड़े पर्दे पर आई ये फिल्म ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से अपनी पकड़ बनाए हुए है.

'हाउसफुल 5' को थिएटर्स में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 250 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है. फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'दुनिया क्रूज पर चढ़ गई और कभी उतरी ही नहीं. 'हाउसफुल 5' पूरी दुनिया में मजबूती से आगे बढ़ रहा है.'

preview

अक्षय कुमार की हुई बल्ले-बल्ले
अक्षय कुमार के लिए 'हाउसफुल 5' काफी शानदार फिल्म साबित होती दिख रही है. दरअसल तीन साल बाद ऐसा हुआ है जब एक्टर की किसी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ का आंकड़ा छुआ है. आखिरी बार उनकी 2021 की फिल्म सूर्यवंशी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 294.91 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. उसके बाद 4 सालों में एक्टर की 12 फिल्में रिलीज हुईं लेकिन किसी ने भी इतना कलेक्शन नहीं किया.

4 साल और 12 फिल्मों के बाद रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

फिल्म रिलीज डेट वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाउसफुल 5 06 जून 2025  250 करोड़
स्काई फोर्स  24 जनवरी 2025  168.88 करोड़
केसरी चैपेटर 2 18 अप्रैल 2025 143.78 करोड़
खेल-खेल में  15 अगस्त 2024 56.78 करोड़
सरफिरा  12 जुलाई 2024 30.02 करोड़
बड़े मियां छोटे मियां  11 अप्रैल 2024  102.16 करोड़ 
मिशन रानीगंज  06 अक्टूबर 2023  45.66 करोड़
OMG 2  11 अगस्त 2023  220.49 करोड़
सेल्फी 24  फरवरी 2023  23.63 करोड़
राम सेतु  25 अक्टूबर 2022  92.94 करोड़ 
रक्षाबंधन  11 अगस्त 2022  61.61 करोड़
सम्राट पृथ्वीराज  03 जून 2022 90.32 करोड़
बच्चन पांडे 18 मार्च 2022 73.17 करोड़
सूर्यवंशी 5 नवंबर 2021 294.91 करोड़

'हाउसफुल 5' की स्टार कास्ट
'हाउसफुल 5' को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, अभिषेक बच्चन और डिनो मोरिया जैसे स्टार्स नजर आए हैं. इसके अलावा फिल्म में बॉबी देओल का भी कैमियो है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.