संजय कपूर की जिस पोलो में अटकी थी जान, वही बना मौत की वजह? डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Jun 17, 2025 - 19:50
 0
संजय कपूर की जिस पोलो में अटकी थी जान, वही बना मौत की वजह? डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sunjay Kapur Death Reason: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के अचानक निधन ने सभी को हैरान कर दिया है. 12 जून, 2025 को एक्टर को पोलो खेलते हुए हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि संजय कपूर ने पोलो खेलते हुए मधुमक्खी निगल ली थी और यही उनकी मौत की असल वजह बना. अब डॉक्टर्स ने बताया है कि संजय कपूर की मौत की असल वजह क्या थी.

संजय कपूर एक प्रॉमिनेंट पोलो प्लेयर थे. उन्हें पोलो खेलना पसंद था और पोलो खेलते हुए ही उन्होंने 53 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. अब संजय कपूर को मधुमक्खी निगलने की वजह से हार्ट अटैक आया या फिर पोलो इसकी वजह थी, इस बारे में मेदांता हॉस्पिटल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नरेश त्रेहन ने बताया है.

मधुमक्खी की वजह से आ सकता है हार्ट अटैक?
एनडीटीवी से बात करते हुए डॉ. नरेश त्रेहन ने संजय कपूर को मधुमक्खी के गले में डंक मारने की वजह से हार्ट अटैक आने वाले दावे पर अपनी राय दी. उन्होंने कहा- 'ये मधुमक्खी के डंक मारने पर एनाफिलेक्टिक रिस्पॉन्स के तौर पर हो सकता है, हालांकि ये बहुत आम तौर पर नहीं होता है. ये सवाल बना रहेगा कि क्या मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, जिससे ये प्रॉब्लम हुई, या उन्हें दम घुटने की वजह से दिल का दौरा पड़ा या पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ा.'

पोलो की वजह से संजय कपूर को आया हार्ट अटैक?
डॉ. त्रेहन ने आगे ये भी बताया कि संजय कपूर को हार्ट अटैक आने की एक वजह पोलो भी हो सकती है. उन्होंने कहा- 'यंग लोगों में दिल के दौरे बहुत ज्यादा होते हैं. पोलो जैसी इंटेंस एक्टिविटी स्ट्रेस पैदा कर सकती है.'

क्या कहते हैं कार्डियोलॉजिस्ट?
आकाश हेल्थकेयर में कार्डियोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. आशीष अग्रवाल ने भी संजय कपूर को आए हार्ट अटैक पर बात की. उन्होंने कहा- 'अगर जीभ पर डंक लग जाता है, तो मधुमक्खी का जहर तुरंत खून में घुल जाता है और वो खून एक ऐसे प्रॉसेस की वजह बन सकता है जिसे एलर्जिक रिएक्शन कहा जाता है. अब आमतौर पर, एक मरीज को हल्की खुजली जैसी एलर्जी हो सकती है. लेकिन कुछ लोगों में, वे मरीज जो एलर्जी को लेकर सेंसिटिव होते हैं, उन्हें सीरियस एलर्जी हो सकती है, जिसे एनाफिलैक्सिस कहा जाता है और इससे कार्डियक अरेस्ट हो सकता है.'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.