Jharkhand News: मछली पकड़ने से रोका तो कलम कर दिया महिला का सिर, 2 km दूर फेंका, नाबालिग समेत 4 अरेस्ट

Jun 12, 2025 - 11:14
 0
Jharkhand News: मछली पकड़ने से रोका तो कलम कर दिया महिला का सिर, 2 km दूर फेंका, नाबालिग समेत 4 अरेस्ट

Woman Murder in Seraikela Jharkhand: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में 60 साल की महिला का सिर कलम कर उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में लिया है और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों ने बताया कि उन्होंने जलाशय में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद महिला की पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने महिला का सिर काटकर पुलिस को गुमराह करने के लिए उसे दो किलोमीटर दूर एक स्थान पर फेंक दिया.

जंगल से महिला का सिर बरामद

पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि तीन जून को जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के भालुकपहाड़ी और भदुआगोरा गांवों के बीच रेलवे ट्रैक पर एक महिला का धड़ पड़ा मिला था. एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों और विभाग के तकनीकी प्रकोष्ठ से मिले साक्ष्यों के आधार पर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया और एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया है. 

एसपी के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पीड़ित मैनू माझियान और उनके बीच महिलाओं के नहाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले जलाशय से मछली पकड़ने को लेकर झगड़ा हुआ था. लुनायत ने कहा कि आरोपियों ने महिला पर हमला किया और उसकी मौत हो गई. एसपी ने बताया कि आरोपियों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल से महिला का सिर बरामद कर लिया, जबकि अपराध में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी एक पहाड़ी की चोटी से मिली थी. 

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में राजा रघुवंशी जैसा कांड! शादी के 3 हफ्ते बाद महिला ने कुल्हाड़ी से पति को काट डाला

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.