क्यों 'सितारें जमीन पर' जैसे रोल नहीं होते ऑफर? जेनेलिया डिसूजा बोलीं- 'मैं शादीशुदा हूूं इसलिए...'

Jun 11, 2025 - 10:18
 0
क्यों 'सितारें जमीन पर' जैसे रोल नहीं होते ऑफर? जेनेलिया डिसूजा बोलीं- 'मैं शादीशुदा हूूं इसलिए...'

Genelia D’Souza On Sitaare Zameen Per: जेनेलिया डिसूजा जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' में नज़र आएंगी. इस फिल्म में वह आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाएंगी.  हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस का शादी के बाद बॉलीवड द्वारा साइडलाइन किए जाने पर दर्द छलका है. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने आमिर खान की फिल्म के लिए तीन बार ऑडिशन दिया था.

आमिर खान की फिल्म मिलने पर लोगों ने किस्मतवाली कहा
जेनेलिया ने फिल्मी मंत्र मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया, "जब लोगों को पता चला कि मैं 'सितारे ज़मीन पर' कर रही हूँ, तो सभी ने कहा, 'हे भगवान! कितनी किस्मतवाली हो! तुम आमिर खान की फिल्म कर रही हो!" मैंने कहा, बेशक, यह आमिर सर की ग्रेटनेस है कि उन्होंने मुझमें कुछ देखा. बेशक, उन्होंने मेरा ऑडिशन लिया. लेकिन आप भी ऐसा कर सकते हैं, है न? आप मुझे कोई भूमिका भी दे सकते हैं."

शादीशुदा होने की वजह से नहीं दिया गया काम
जेनेलिया ने आगे शादी के बाद उन्हें इस तरह के किरदान ना मिलने पर बॉलीवुड की आलोचना भी की और कहा, "लेकिन आप नॉर्म्स के अनुसार ही आगे बढ़ते हैं. शायद आपको लगता है कि मैं शादीशुदा हूँ, इसलिए मुझे इस किरदार की ज़रूरत नहीं है. मुझे लगता है कि फिल्म मेकिंग बदल गई है, और इसलिए हमारी मानसिकता भी बदलनी चाहिए.

सही कास्टिंग जरूरी
एक्ट्रेस ने आगे ये भी कहा, “यह बहुत जरूरी है कि अगर आप एक निश्चित उम्र का किरदार चाहते हैं, तो आपको उसी उम्र के किसी व्यक्ति को कास्ट करना चाहिए. जब ​​हम किसी ऐसे अभिनेता को कास्ट करते हैं जो मेरे द्वारा निभाए गए किरदार से बहुत छोटा है, तो वे उस किरदार की छोटी-छोटी बातों को नहीं समझ पाते. सही किरदार चुनना जरूरी है. और मुझे उम्मीद है कि अवसर सभी को मिलेंगे."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

आमिर ने फिल्म में जेनेलिया संग एज गैप को लेकर क्या कहा था
2018 की स्पैनिश फ़िल्म कैंपियोन्स के हिंदी एडेप्टेशन, ‘सितारे ज़मीन पर’ में आमिर और जेनेलिया दोनों ही 40 के दशक की शुरुआत के किरदार निभा रहे हैं. हालाँकि आमिर अब 60 साल के हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने उम्र के अंतर को दरकिनार कर दिया और कहा कि आज मॉर्डन टेक्नोलॉजी और और दर्शकों के खुलेपन ने एज गैप के टैबू को खत्म कर दिया है.

आर.एस. प्रसन्ना (शुभ मंगल सावधान) द्वारा निर्देशित, सितारे ज़मीन पर में आमिर खान लंबे ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में एक प्रेस इवेंट में खुलासा किया था कि सही कहानी ने उन्हें वापस खींच लिया. बता दें कि सितारे ज़मीन पर जून 2025 में रिलीज हो रही है.  

ये भी पढ़ें:-Thug Life Box Office Collection Day 6: ‘ठग लाइफ’ ने बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन में ही तोड़ा दम, चंद करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, कलेक्शन है शॉकिंग

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.