ऑपरेशन सिंदूर, इनकम टैक्स, वक्फ बिल और सिंधु का पानी.... मोदी सरकार 3.0 के वो फैसले, जिनकी पूरी दुनिया में चर्चा

Jun 10, 2025 - 11:55
 0
ऑपरेशन सिंदूर, इनकम टैक्स, वक्फ बिल और सिंधु का पानी.... मोदी सरकार 3.0 के वो फैसले, जिनकी पूरी दुनिया में चर्चा

Modi sarkar big decisions: केंद्र में नरेंद्र मोदी की सत्ता वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल का 1 साल पूरा हो गया है. मोदी सरकार 3.0 के एक साल पूरे होने पर बीजेपी ने विशेष जनसंपर्क अभियान संकल्प से सिद्धि तक शुरू करने का ऐलान किया है. 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 9 जून 2024 को लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनी.

मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल की पहली छमाही में ही एक देश एक चुनाव से संबंधित बिल लोकसभा में पेश किया. शीतकालीन सत्र के दौरान मोदी सरकार ने 18 दिसंबर 2024 को विपक्ष के भारी विरोध के बीच एक देश एक चुनाव से संबंधित बिल और संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश कर दिया था, जिसके बाद ये बिल जेपीसी को भेजे गए. 

इनकम टैक्स कट
मोदी सरकार ने तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में ही नौकरीपेशा वर्ग को राहत देते हुए इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ाकर मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में ये ऐलान किया कि 12 लाख रुपये तक की कुल आय पर कोई आयकर नहीं देना होगा. इसके अलावा वेतन भोगी लोगों को 75 हजार का अतिरिक्त टैक्स लाभ दिया जाएगा. 

वक्फ कानून
केंद्र सरकार ने कुछ ही महीने पहले बजट सत्र के दौरान ही वक्फ संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों से पारित कराया. इस कानून में वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने के साथ ही वक्फ बाई यूजर का प्रावधान समाप्त कर दिया गया है. किसी भी संपत्ति को वही वक्फ कर पाएगा, जो कम से कम पांच साल से बतौर मुस्लिम जीवन जी रहा हो. 

सिंधु जल समझौता स्थगित
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के अगले ही दिन भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता स्थगित करने का ऐलान कर दिया. सरकार ने इस फैसले की जानकारी पाकिस्तान को भी दी. दोनों देशों के बीच यह समझौता 1960 में हुआ था. जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के तानाशाह अयूब खान ने एक दशक तक चली बातचीत के बाद इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इस संधि के तहत सिंधु नदी तंत्र की छह नदियों- व्यास, रावी, सतलुज, सिंधु, चेनाब और झेलम के पानी का बंटवारा होता था. 

जाति जनगणना
नरेंद्र मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का ऐलान कर दिया है. सरकार की राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया कि जनगणना के साथ जातियों की गिनती की जाएगी. इसे जनगणना 2027 नाम दिया गया है. 

ऑपरेशन सिंदूर
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई की देर रात ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया. इसके तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के साथ ही वहां के पंजाब में स्थित आतंकियों के 9 ठिकानों को भी मिसाइल हमला कर तबाह किया. इस ऑपरेशन के बाद अगले दिन पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल अटैक करने की कोशिश की, जिसे सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया.

चिनाब ब्रिज
पीएम मोदी ने 6 जून को दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का लोकार्पण किया. कश्मीर को रेल मार्ग के जरिये बाकी देश से जोड़ने वाले इस पुल की लागत 1500 करोड़ रुपये आई है. यह रेल ब्रिज एफिल टॉवर और कुतुबमीनार से भी काफी ऊंचा है. इसके साथ ही कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन का परिचालन भी शुरू हो गया है. 

ये भी पढ़ें:

खराब मौसम की वजह से शुभांशु शुक्ला की उड़ान टली, Axiom-4 मिशन लॉन्चिंग की नई तारीख आई सामने

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.