Bihar Double murder: पटना में डबल मर्डर, गोली मारकर मां-बेटी की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

Jun 9, 2025 - 12:44
 0
Bihar Double murder: पटना में डबल मर्डर, गोली मारकर मां-बेटी की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

Double Murder In Patna City: बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की सुबह अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया गया. आलमगंज थाना क्षेत्र के आरफाबाद नहर पर स्थित एक घर में अपराधियों ने ताबड़तोड़  फायरिंग की, जिसमें मां-बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया, इसे इलाज के लिए एनएमसीएच भेजा गया है.

घटनास्थल से चाकू और कारतूस बरामद 

मृतक महिला का नाम महालक्ष्मी देवी और बेटी का नाम संथाली कुमारी है, जबकि घर के मुखिया धनंजय प्रसाद गंभीर रूप से घायल हैं. मृतक महिला पेशे से नर्स बताई जा रही है. घटनास्थल से एक चाकू, एक दरांती और चार कारतूस बरामद किए गए हैं. जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

बताया जा रहा है कि बाइक से दो व्यक्ति आए और घर में ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. खासकर मां-बेटी और उसके पति को निशाना बनाया गया. हालांकि पति धनंजय प्रसाद प्रलाइसिस का मरीज था, उसके बाद भी उस पर गोली चलाई गई. आस-पास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मां-बेटी का पड़ोसियों से लगाव बहुत कम रहता था.

सूचना मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस और सिटी एसपी अखिलेश झा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. एसपी से जब घटना के कारणों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि थोड़ा इंतजार करें, जांच चल रही है. 

पटना सिटी में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस अब मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. 

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महालक्ष्मी देवी एनएमसीएच में नर्स थीं. एक साल पहले रिटायर हुईं थीं. बेटी संथाली कुमारी पुणे में रहकर एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रही थीं. कुछ दिनों पहले ही घर पर पटना आई थीं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है. हालांकि आलमगंज थाना अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. अभी इस मामले में कुछ भी कहना सही नहीं होगा. जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'शेर के बेटा ऐसा...', मुकेश सहनी का चिराग पासवान पर तंज, कहा- 243 सीटों पर लड़ने की हिम्मत नहीं

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.