'घबराई हुई थी, मुझसे फोन मांगा और फिर...', ढाबे वाले ने बताया सरेंडर करने से पहले किस हालत में थी सोनम रघुवंशी

Jun 9, 2025 - 12:43
 0
'घबराई हुई थी, मुझसे फोन मांगा और फिर...', ढाबे वाले ने बताया सरेंडर करने से पहले किस हालत में थी सोनम रघुवंशी

Raja Raghuwanshi Murder Case: मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में चार लोग शामिल थे, जिनमें से एक उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी भी शामिल थी. सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

गाजीपुर स्थित ढाबे के मालिक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि रात करीब 1 बजे सोनम उनके ढाबे पर अकेली पहुंची थी. उसने ढाबे से फोन मांगा और अपने घर बात की. 

ढाबा मालिक के अनुसार, “वो घबराई हुई थी और सीधे फोन मांगा. उसने बताया कि कुछ जरूरी बात करनी है. मैंने उसे फोन दिया. उसने बात की, फिर पुलिस को जानकारी देने पर कुछ देर बाद पुलिस आई और उसे अपने साथ ले गई."

सोनम ने भाई गोविंद को दी लोकेशन की जानकारी

सूत्रों के मुताबिक, सोनम ने ढाबे से फोन लेकर अपने भाई गोविंद को वीडियो कॉल की और अपनी लोकेशन की जानकारी दी. भाई गोविंद ने तुरंत यह सूचना राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी और शिलांग पुलिस को दी. वीडियो कॉल में जो जानकारी मिली, उसके आधार पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया गया और उन्हें सोनम के बारे में जानकारी दी गई. गाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सोनम को हिरासत में ले लिया.

पुलिस ने सोनम का मेडिकल परीक्षण कराया और अब शिलांग पुलिस के आने का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस की योजना है कि सोनम को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय शिलॉंग ले जाया जाए, जहां आगे की पूछताछ की जाएगी.

मेघालय पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार

मेघालय पुलिस ने चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्नी सोनम रघुवंशी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मेघालय के डीजीपी आई. नोंग्रांग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हत्याकांड को साजिशन अंजाम दिया गया और इसके लिए किलर हायर किए गए थे.

डीजीपी ने दी ये जानकारी

डीजीपी ने बताया, “एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के नंदगंज से पकड़ा गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से हिरासत में लिया है.” उन्होंने यह भी खुलासा किया, “सोनम ने खुद नंदगंज पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.”

पुलिस की इस कार्रवाई से केस में एक बड़ा मोड़ आया है. डीजीपी के मुताबिक, हत्या की इस पूरी साजिश को योजनाबद्ध ढंग से अंजाम दिया गया था और अब तक की पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं.

ये भी पढ़ें-

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर मां संगीता क्यों बोली- 'हमने राजा को खोया, शुक्रगुजार हैं कि...'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.