Uttarakhand Weather News: हेमकुंड में गिरी बर्फ, उत्तराखंड में कब तक होगी मानसून की एंट्री? IMD ने बताई तारीख

Jun 2, 2025 - 12:12
 0
Uttarakhand Weather News: हेमकुंड में गिरी बर्फ, उत्तराखंड में कब तक होगी मानसून की एंट्री? IMD ने बताई तारीख

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी खसकर पहाड़ी जिलों में तेज दौर की बारिश होगी. वहीं रविवार को उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब में जून के पहले ही दिन बर्फ देखने को मिली.

बता दें कि उत्तराखंड में रविवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और शाम तीन बजे करीब बदरीनाथ धाम में अचानक मौसम खराब हो गया देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई और बारिश के बीच ही श्रद्धालु छाता और रेनकोट के साथ धाम पहुंचे. उन्होंने दर्शन किए जबकि. वहींं हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई. हेमकुंड के साथ ही नंदा घुंघटी और नीती व माणा घाटी की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखी गई. देर शाम तक मौसम में ठंडक महसूस की गई, बारिश और बर्फबारी से लोगों को गर्मी से राहत दी.

बता दें कि इस बार उत्तराखंड में 10 जून तक मानसून दस्तक देगा. मौसम विभाग की मानें तो इस बार पांच दिन पहले मानसून आ जाएगा. इस बार प्रदेश में छह फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना जताई है और ये भविष्यवाणी केदारनाथ के साथ साथ हेमकुंड साहिब में सच साबित होती दिखाई दी जहां जम कर बर्फबारी ओर बारिश देखने को मिली है.

मौसम विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी. खसकर पहाड़ी जिलों में तेज दौर की बारिश होगी. हालांकि पांच जून के बाद लोगों को बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी.

कई जगहों पर हल्की बारिश होती रहेगी
इससे पहले उत्तराखंड में कई जगहों पर हल्की बारिश होती रहेगी, जिसे प्री मानसून शॉवर भी कहा जा सकता है. रही बात मानसून की तो प्रदेश में दस जून के बाद मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है.

मानसून आने के बाद प्रदेश में बारिश भी जोर पकड़ेगी. उत्तराखंड में लंबी अवधि का औसत बारिश मानक 87 सेंटीमीटर का है. इस बार इससे छह फीसदी ज्यादा बरसात देखने को मिलेगी. ये औसत 108 फीसदी तक भी पहुंच सकता है.

वहीं मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन विभाग भी सतर्क हो गया है आपदा प्रबंधन विभाग के अपनी सभी जरूरी तैयारियों पूर्ण कर ली है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.