Chhattisgarh: 'भगवान राम का ननिहाल और माता कौशल्या की जन्मभूमि है छत्तीसगढ़', CM विष्णु देव साय का बयान

May 29, 2025 - 13:46
 0
Chhattisgarh: 'भगवान राम का ननिहाल और माता कौशल्या की जन्मभूमि है छत्तीसगढ़', CM विष्णु देव साय का बयान

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के राष्ट्रीय परिषद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नागरिक अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर उन्होंने एबीवीपी को दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन बताया. एबीवीपी ने रायपुर में आयोजित अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, "छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल और माता कौशल्या की जन्मभूमि है. मैं यहां देश भर से आए एबीवीपी के सभी पदाधिकारियों का स्वागत करता हूं." विष्णु देव साय ने कहा, "एबीवीपी उर्जावान युवाओं से भरा संगठन है. यह संगठन हमेशा देश के लिए खड़ा रहता है."

इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आज रायपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक के अंतर्गत आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में सम्मिलित हुआ. विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अनेक बार राष्ट्र सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी का यह अधिवेशन, विद्यार्थी परिषद की ध्येय यात्रा को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा."

युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए संकल्पित है सरकार

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, ''हमारी सरकार भी युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए संकल्पित है. विभिन्न प्रकल्पों और योजनाओं के माध्यम से युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर बनें, सशक्त बनें और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें.'' वहीं, भूपेश बघेल के बयान पर उन्होंने कहा कि लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनावों में हार के बाद कांग्रेस के नेताओं का दिमागी संतुलन खराब हो गया है. हार से वे बौखला गए हैं और कुछ भी बयान दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 40 साल बाद 'नक्सल मुक्त' हुआ छत्तीसगढ़ का बस्तर! सरकार का ऐलान, रंग लाई सुरक्षाबलों की मेहनत 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.